1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करियर बदलने के सवाल पर शाहरुख खान के जवाब ने जीत लिया फैंस का दिल

करियर बदलने के सवाल पर शाहरुख खान के जवाब ने जीत लिया फैंस का दिल

 Written By: IANS
 Published : Apr 20, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 09:59 pm IST

शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस से बातचीत की और इसी दौरान कई सवालों के मजेदार जवाब दिए।

Shahrukh Khan- India TV Hindi
शाहरुख खान ने ट्विटर पर फैंस के मजेदार जवाब दिए  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: शाहरुख खान ने दावा किया कि वह सुपरस्टार नहीं, बल्कि किंग हैं! बॉलीवुड के बादशाह ने सोमवार को ट्विटर पर अपने फैंस के साथ बातचीत की और उसी दौरान उन्होंने यह बात कही। शाहरुख ने फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब दिए, जिससे उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है।

एक यूजर ने शाहरुख को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए। इस पर शाहरुख ने कहा कि मैं नहीं जानता.. आप इसे सुपरस्टार से पूछिए। दुर्भाग्यवश मैं केवल एक किंग हूं।

अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि कैसे वह लॉकडाउन के समय का अपने तीन बच्चों के साथ बिताकर उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने तीनों बच्चों के साथ कुछ घंटें बिताते हैं और बाकी समय उनके खिलौनों को साफ करते हैं।

शाहरूख ने इसके साथ ही दुनिया के इस महामारी से जल्द उबर जाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "उम्मीद करता हूं कि हम इस वायरस से उबर जाएंगे.जितनी भी फिल्में मैंने की है, उससे भी तेजी से हम इससे उबर जाएंगे। इंशाअल्लाह।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन