1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान को पसंद आया सलमान खान का गाना, कहा- 'कमाल के सिंगल और सिंगर हैं भाई'

शाहरुख खान को पसंद आया सलमान खान का गाना, कहा- 'कमाल के सिंगल और सिंगर हैं भाई'

 Published : Apr 20, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 07:05 pm IST

शाहरुख खान ने ट्विटर पर 'AskSRK' के जरिए फैंस के कई सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं।

Salman Khan Shahrkh Khan- India TV Hindi
शाहरुख खान ने सलमान खान के गाने को सराहा Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में कोरोना वायरस को लेकर नया गाना 'प्यार करोना' अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया है। इसे उन्होंने खुद लिखा और गाया है। उनका ये गाना शाहरुख खान को भी पसंद आया है और उन्होंने सलमान की सिंगिंग टैलेंट की तारीफ की है।

दरअसल, शाहरुख खान ट्विटर पर 'AskSRK' के जरिए फैंस के सवालों के जवाब दे रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने पूछा, 'सलमान खान ने कोरोना वायरस और अपने देशप्रेम को लेकर एक नया गाना लॉन्च किया है, जिसे उन्होंने खुद गाया है। क्या आपने देखा है?' इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'भाई कमाल के सिंगल और सिंगर हैं।'

इसके अलावा इस सवाल-जवाब के दौर में शाहरुख ने कई और मजेदार जवाब दिए। उनके जवाब पढ़कर फैंस बेहद खुश हैं और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। 

बता दें कि शाहरुख खान की अगली फिल्म को लेकर भी कई दिनों से चर्चाएं हो रही हैं। इसको लेकर भी उन्होंने कई फैंस के सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं। उन्हें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन