1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के शो में ऐसे हेयर स्टाइल करके पहुंची आयुष्मान की पत्नी ताहिरा, किंग खान ने कहीं ये क्यूट बात

शाहरुख के शो में ऐसे हेयर स्टाइल करके पहुंची आयुष्मान की पत्नी ताहिरा, किंग खान ने कहीं ये क्यूट बात

 Published : Nov 11, 2019 07:48 am IST,  Updated : Nov 11, 2019 07:49 am IST

ताहिरा ने शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह शाहरुख खान को अपने बालों की स्टाइल से टफ कॉम्पिटिशन देती हुई नजर आ रही हैं।

shahrukh khan adn tahira kashyap- India TV Hindi
shahrukh khan adn tahira kashyap

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नया शो 'टेड टॉक्स इंडिया' इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। हाल में ही इस शो में आयुष्मान  खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप पहुंची। उन्होंने शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह शाहरुख खान को अपने बालों की स्टाइल से टफ कॉम्पिटिशन देती हुई नजर आ रही हैं। 

दरअसल ताहिरा ने शाहरुख के शो की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, 'ड टॉक्स के सेट पर होने के बाद जोश से भरी हूं। आखिरी फोटो सेव की जा सकती है, क्योंकि मैं शाहरुख को उनके चमकदार बालों के लिए टफ कॉम्पीटिशन दे रही हूं।'

इस कैप्शन का किंग खान से बड़े ही मजाकिया तौर पर रिप्लाई दिया। उन्होंने लिखा, '"सब चीजें ठीक हैं। लेकिन बात अगर बाल तक पहुंच जाए तो मैं पर्सनली लेता हूं। बाला की बीवी कहीं की। ढेर सारा प्यार।'

वहीं ताहिरा और शाहरुख खान की इन बातों को आयुष्मान खुराना ने काफी पसंद किया। उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों की ये बातें'

आपको बता दें कि हाल में ही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिन में ही देशभर में धमाल मचा दिया है।   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन