1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' की रिलीज को 14 साल पूरे

शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' की रिलीज को 14 साल पूरे

 Published : Oct 20, 2020 07:47 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 07:47 pm IST

2006 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन : द चेज बिगिन्स' अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'डॉन' (1978) की रीमेक है, शाहरुख की फिल्म काफी हिट साबित हुई, जिसके बाद इसका दूसरा भाग 2011 को बनाया गया।

shah rukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' की रिलीज को 14 साल पूरे Image Source : TWITTER/FARHANAKHTAR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डॉन' के मंगलवार को 14 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने फिल्म को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के प्रसिद्ध डायलॉग को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। डॉन को याद रखने की जरुरत नहीं क्योकि डॉन को भूल जाना नामुमकिन है। डॉन के 14 साल।"

डीडीएलजे की रिलीज के 25 साल होने पर ट्विटर ने लॉन्च किया खास ईमोजी

2006 में रिलीज हुई फिल्म 'डॉन : द चेज बिगिन्स' अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'डॉन' (1978) की रीमेक है, शाहरुख की फिल्म काफी हिट साबित हुई, जिसके बाद इसका दूसरा भाग 2011 को बनाया गया।

डॉन (2006) में प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल और ईशा कोप्पिकर ने भी अभिनय किया था।

डीडीएलजे के 25 साल : परमीत सेठी ने क्लाइमेक्स सीन पर किया खुलासा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन