Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए टाइगर-श्रद्धा के किस काम से उनके परिवार हैं इतने खुश

जानिए टाइगर-श्रद्धा के किस काम से उनके परिवार हैं इतने खुश

Written By: India TV Entertainment Desk Published : May 11, 2016 08:11 pm IST, Updated : May 11, 2016 08:11 pm IST

टाइगर-श्रद्धा 'बागी' के जश्न में डूबे हैं वहीं इनका परिवार भी इस सफलता से बेहद खुश है। अब इन दोनों के माता-पिता भी अपने बच्चों के लिए जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं।

ti- India TV Hindi
ti

मुंबई: टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'बागी' की सफलता को लेकर फिल्म की पूरी टीम काफी उत्साहित है। जहां एक तरफ टाइगर-श्रद्धा इसके जश्न में डूबे हैं वहीं इनका परिवार भी इस सफलता से बेहद खुश है। अब इन दोनों के माता-पिता भी फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और उनकी पत्नी के साथ अपने बच्चों के लिए जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा और अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर के माता-पिता को उनकी इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। इसके साथ उन्हें साजिद नाडियाडवाला पर भी गर्व है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, मात्र 10 दिनों के भीतर फिल्म ने भारत भर में 70 करोड़ रुपए की कमाई की। साजिद नाडियाडवाला ने कहा, "यह निश्चित रूप से टाइगर और श्रद्धा के माता-पिता के लिए एक गर्व का समय है।"

फिल्म-निर्माता ने यह भी कह कि टाइगर और श्रद्धा दोनों की मेहनत रंग लाई और फिल्म की सफलता के लिए जश्न मनाने की योजना है।

पिछले दिनों फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनाने की भी चर्चा हो रही थी। बागी के निर्देशक शब्बीर खान ने कहा था कि फिल्म के सीक्वल पर चर्चा जारी है। खान ने मीडिया को बताया, "हमने अभी इस फिल्म को पूरा किया है, लेकिन मैं झूठ नहीं बोलूंगा। इस फिल्म की रिलीज के बाद दर्शकों से हमें जिस तरह का प्यार मिला है, उसे देखते हुए हम इसका सीक्वल बनाने के बारे में चर्चा कर रहे हैं।"

शब्बीर खान और टाइगर श्रॉफ इससे पहले फिल्म हीरोपंती में भी साथ काम कर चुके हैं। यह इन दोनों की साथ में दूसरी फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म में पहली फिल्म की तुलमा में ज्यादा एक्शन सीन दिखाए गए हैं। फिल्म में पहली बार टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी नजर आई है। दर्शकों ने इन्हें काफी सराहा भी है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement