1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 13 साल बाद नए अंदाज में सामने आया ‘शक्तिमान’ का टाइटल ट्रैक, अभी सुनिये

13 साल बाद नए अंदाज में सामने आया ‘शक्तिमान’ का टाइटल ट्रैक, अभी सुनिये

 Published : Feb 19, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Feb 19, 2018 04:01 pm IST

आप भी देखिए ये गाना और हमें कॉमेंट करके जरूर बताइए कि आपको यह गाना कैसा लगा।

शक्तिमान- India TV Hindi
शक्तिमान

नई दिल्ली: ‘शक्तिमान’ सीरियल का भूलना 90s और 80s किड्स के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्योंकि बचपन जो जुड़ा है इस सीरियल से। सिर्फ बच्चों का ही नहीं बड़ों का भी फेवरिट हुआ करता था शक्तिमान। शो जुड़े सभी किरदार हमें बखूबी याद है। साल 1997 में शुरू हुआ ये सीरियल साल 2005 में खत्म हो गया। लेकिन 13 साल बाद इसका टाइटल ट्रैक एक बार फिर से धूम मचा रहा है।

‘यूट्यूब’ चैनल मातृभूमि कप्पा टीवी ने ‘शक्तिमान 1000 सीसी’ नाम का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शक्तिमान के टाइटल ट्रैक को कुछ युवा गायक बिल्कुल अलग अंदाज में गाते नजर आ रहे हैं। लोग ये गाना सुनकर अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि पुराने गाने में जो बात थी वो नए में नहीं है। ये बात है भी सच कि असली में जो मजा होता है वो फिर रीमेक में कहां होता है। आप भी देखिए ये गाना और हमें कॉमेंट करके जरूर बताइए कि आपको यह गाना कैसा लगा।

नया गाना सुन लिया है तो पुराना भी सुनने का मन होने लगा होगा। यहां सुनिए पुराना गाना, और खो जाइए बचपन की यादों में।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन