1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ससुराल सिमर का' ने बनाया ये रिकॉर्ड

'ससुराल सिमर का' ने बनाया ये रिकॉर्ड

 Published : Dec 06, 2017 06:52 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 06:52 am IST

रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह धारावाहिक 2011 से प्रसारित हो रहा है।

sasural simar ka- India TV Hindi
sasural simar ka

मुंबई: टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' ने 2000 एपिसोड पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर शो से जुड़े कलाकार और बाकी क्रू मेंबर्स काफी खुश हैं। कलर्स चैनल पर सिमर के किरदार में नजर आने वाली कीर्ति केलकर ने अपने बयान में कहा, "ससुराल सिमर का ने 2000 एपिसोड पूरे कर लिए और वास्तव में मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। यह धारावाहिक मेरे दिल के बेहद करीब है।"

रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित यह धारावाहिक 2011 से प्रसारित हो रहा है। धारावाहिक में माताजी का किरदार निभाने वाली जयती भाटिया ने कहा, "ससुराल सिमर का मेरे लिए केवल एक धारावाहिक नहीं है, यह मेरे जीवन का एक हिस्सा है। मैं बेहद आभारी और गौरवान्वित हूं कि इतनी सारी बाधाओं के बाद भी धारावाहिक की पूरी टीम ने एक दूसरे का हाथ थामे रखा और आगे बढ़ती रही।"

उन्होंने कहा, "मुझे बेहद गर्व है कि 'ससुराल सिमर का' ने 2000 एपिसोड पूरे कर लिए।" धारावाहिक का 2000वां एपिसोड मंगलवार को प्रसारित हुआ।

​सबसे लंबे चलने वाले सीरियल्स की बात करें स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने 2500 एपिसोड पूरे कर लिये हैं। कलर्स के सीरियल बालिका वधू ने भी 2000 एपिसोड कंप्लीट किए थे, लेकिन फिलहाल वो शो बंद हो चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन