1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेशनल अवॉर्ड विनर बच्चा निभाएगा रामदेव का किरदार

नेशनल अवॉर्ड विनर बच्चा निभाएगा रामदेव का किरदार

 Published : Feb 01, 2018 09:27 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 09:27 am IST

नमन योगगुरु के बचपन का किरदार 'रामकृष्ण' निभाने के लिए कृत्रिम मेकअप करेंगे। यह कार्यक्रम 'डिस्कवरी जीत' पर 12 फरवरी को प्रसारित होगा।

नमन जैन, बाबा रामदेव- India TV Hindi
नमन जैन, बाबा रामदेव

मुंबई: लंबे समय से खबर थी कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन बाबा रामदेव पर टीवी सीरियल बना रहे है। अब इस सीरियल की कास्ट भी फाइनल हो गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त बाल कलाकार नमन जैन योग गुरु बाबा रामदेव पर बन रहे टीवी धारावाहिक 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' में उनके बचपन का किरदार निभाएंगे। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 'डिस्कवरी जीत' पर 12 फरवरी को प्रसारित होगा। कार्यक्रम में नमन योगगुरु के बचपन का किरदार 'रामकृष्ण' निभाने के लिए कृत्रिम मेकअप करेंगे।

किरदार के लिए नमन इस समय कठिन प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अपनी चाल-ढाल और उनकी तरह आवाज बदलने की कोशिश में जुटे हैं। नमन को चाल-ढाल बदलने का प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेष दल बुलाया गया है।

नमन ने कहा, "मैं 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' का हिस्सा बनकर खुश हूं। स्वामी रामदेव के बचपन का किरदार निभाने के कारण मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण किरदार है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैं कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।"

अजय देवगन फिल्म्स और वाटरगेट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित 'स्वामी रामदेव : एक संघर्ष' में बाबा रामदेव के जीवन के सफर को दिखाया गया है कि उन्होंने कैसे गुमनामी से जाने माने योग गुरु, उद्योगपति और राष्ट्र के आदर्श बनने तक का सफर तय किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन