1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं शनाया कपूर, अंशुला और खुशी ने भी शेयर की अपनी तस्वीरें

पेस्टल ग्रीन कलर के लहंगे में खूबसूरत दिखीं शनाया कपूर, अंशुला और खुशी ने भी शेयर की अपनी तस्वीरें

 Published : Aug 19, 2021 02:36 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:27 am IST

अंतरा मारवाह की गोदभराई में शनाया कपूर, अंशुला और खुशी ट्रेडिशनल ड्रेस में नज़र आईं। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

shanaya khushi sonam rhea anshula look at antara marwah baby shower - India TV Hindi
अंतरा मारवाह की गोदभराई पर शनाया, अंशुला और खुशी का ट्रेडिशनल लुक  Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के कजिन मोहित मारवाह और उनकी वाइफ अंतरा मारवाह के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। इस खुशी के मौके पर घर में सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और रिया कपूर सहित पूरी कपूर फैमिली शामिल हुई। सोशल मीडिया पर इनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। इस बीच शनाया, अंशुला और खुशी ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

शनाया कपूर ने अंतरा मारवाह की गोदभराई के मौके पर पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा पहना, जिसे हल्के नीले रंग के दुपट्टे के साथ कैरा किया। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

सोनम कपूर ने बहन रिया के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बोलीं - हम हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी

शनाया ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोज में कई फोटोज शेयर की हैं। वो इस ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

खुशी कपूर भी इस बेबी शावर फंक्शन में शामिल हुईं। उन्होंने हल्के नीले और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना, जिसके ब्लाउज का डिजाइन काफी अलग है। वो इस लुक में स्टनिंग दिखीं।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला भी इस इवेंट में बहुत प्यारी नज़र आईं। उन्होंने गुलाबी और गोल्डन कलर का लहंगा पहना। 

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंतरा मारवाह की गोदभराई की फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके और अंतरा के साथ अंशुला, खुशी और शनाया नज़र आ रहे हैं। नई नवेली दुल्हन रिया कपूर भी बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'गोदभराई के लिए जुटा खानदान।' उन्होंने अपने इस पोस्ट में जाह्नवी कपूर को भी टैग किया, जो इस फंक्शन में शामिल नहीं हो सकीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन