1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करना चाहते थे 'द फैमिली मैन' के 'जेके', मगर रह गई थी ये कसर

सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करना चाहते थे 'द फैमिली मैन' के 'जेके', मगर रह गई थी ये कसर

 Published : Jun 13, 2021 04:34 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 04:37 pm IST

सीरीज में एक बार फिर से श्रीकांत तिवारी और जेके की जोड़ी नजर आई है। दर्शक इस जोड़ी को पहले सीजन में भी काफी पसंद कर चुके हैं एक बार फिर दूसरे सीजन में भी इस जोड़ी ने काफी कमाल किया है। सीरीज में जेके तलपड़े का किरदार शारिब हाशमी ने निभाया है।

sharib hashmi, shushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करना चाहते थे 'द फैमिली मैन' के 'जेके' Image Source : INSTAGRAM/SHUSHANT SINGH RAJPUT

मनोज बाजपेई स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' इन दिनों धूम मचा रही है। दर्शक इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज में एक बार फिर से श्रीकांत  तिवारी और जेके की जोड़ी नजर आई है। दर्शक इस जोड़ी को पहले सीजन में भी काफी पसंद कर चुके हैं एक बार फिर दूसरे सीजन में भी इस जोड़ी ने काफी कमाल किया है। सीरीज में जेके तलपड़े का किरदार शारिब हाशमी ने निभाया है। 

शारिब ने सीरीज के हिट हो जाने के बाद अपनी बात रखी है। एक इंटरव्यू में शारिब ने बताया कि उनका सपना था कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करें। लेकिन यह सपना अधूरा ही रह गया। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में शारिब ने बताया कि उनकी फिल्म फिल्मस्तान की स्क्रीनिंग थी और उस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे थे जिसमें सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। 

शारिब बताते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत उनके बगल में बैठे थे और उनकी फिल्म को देखकर मुस्कुराते नजर आए। बाद में सुशांत सिंह राजपूत ने शारिब की तारीफ कर उन्हें गले भी लगाया। शारिब बताते हैं कि फिल्म बनने वाली थी जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा को लीड रोल निभा रहे थे, फिल्म में शारिब भी उनके साथ नजर आने वाले थे। मगर कुछ कारणों के चलते यह फिल्म मुकम्मल नहीं हो पाई और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और इस तरह सुशांत सिंह राजपूत के साथ शारिब का काम करने का सपना अधूरा रह गया। 

सुशांत ने 14 जून को दुनिया को कहा था अलविदा 

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। उनकी मौत को लेकर देश की बड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। दूसरी तरफ सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके लिए न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। अब जब कुछ दिनों में ही सुशांत की पहली डेथ एनिवर्सिरी आने वाली है तो उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन