1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गले में वरमाला पहने वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की नई तस्वीर आई सामने

गले में वरमाला पहने वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की नई तस्वीर आई सामने

 Published : Jan 25, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 02:01 pm IST

शादी के बाद वरुण और नताशा की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं, लेकिन इस बीच उनकी नई फोटो सामने आई है। 

varun dhawan and natasha dalal new pic - India TV Hindi
नताशा दलाल और वरुण धवन की नई तस्वीर  Image Source : INSTA: SHASHANKKHAITAN

शादी के बाद से ही वरुण धवन और नताशा दलाल की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी वेडिंग वेन्यू की इनसाइड फोटोज तो कभी मेहमानों के साथ पोज देते हुए न्यूली वेड कपल की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब इस जोड़े की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे है।

इस फोटो को फिल्ममेकर शशांक खेतान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में वरुण और नताशा ने वरमाला पहनी हुई है। शादी के जोड़े में ये जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है। 

शशांक खेतान ने तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- 'नत्स और VD.. आपको शुभकामनाएं ... जब आप पुरुष और पत्नी के रूप में इस नई यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं तो मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सबसे अच्छे दोस्त बने रहें, जैसे पहले और अब हैं। एक दूसरे के जीवन में मूल्य पैदा करना जारी रखें और अच्छी-बुरी परिस्थितियों में एक-दूजे के साथ खड़े रहें। Nats, VD के साथ रहने के लिए बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है और आपने अब तक पर्याप्त और अधिक दिखाया है और मुझे पता है कि आप उसकी चट्टान बनी रहेंगी। वीडी, नट्स आपको पूरा करती हैं और आप जानते हैं, इसलिए उसे अधिक प्यार करें, अधिक व्यक्त करें और अपने प्यार को खुद जारी रखें। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।'

इससे पहले करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल नोट लिखा। वहीं, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह सहित अन्य सेलेब्स ने वरुण और नताशा को शादी की बधाइयां दी।

वरुण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा से रविवार को अलीबाग में शादी की। इस वेडिंग सेरेमनी में कम लोग शरीक हुए। ऐसा कोविड-19 की वजह से किया गया। इंडस्ट्री से करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, शशांक खेतान सहित अन्य लोगों ने शिरकत की। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन