1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शजा मोरानी का दूसरा कोरोना टेस्ट भी निगेटिव, अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

शजा मोरानी का दूसरा कोरोना टेस्ट भी निगेटिव, अस्पताल से हुई डिस्चार्ज

 Written By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Apr 11, 2020 02:18 pm IST,  Updated : Apr 11, 2020 03:55 pm IST

करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी जल्द ही अस्पताल से घर आने वाली हैं। उनका कोरोना टेस्ट दो बार नेगेटिव आया है।

shaxza morani- India TV Hindi
शजा मोरानी Image Source : INSTAGRAM

प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शज़ा मोरानी घर पर वापस आने वाली हैं। शजा का दूसरा कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शजा के पिता और बहन जोआ मोरानी अभी भी कोरोना वायरस का इलाज करा रहे हैं। शजा इस हफ्ते के शुरूआत में कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

शजा की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी जिसके बाद दूसरी रिपोर्ट का इंतजार था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शजा को अस्तपाल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। शजा के डिस्चार्ज होने की जानकारी उनके अंकल मोहम्मद मोरानी ने इंडिया टीवी को दी है।

कोरोना निगेटिव आने के बाद शजा ने कहा, "दो बार मेरा टेस्ट निगेटिव आया। इसलिए मुझे नानावटी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। घर आने के बाद मुझे बेहद खुशी महसूस हो रही है। एहतियात के तौर पर मुझे 14 दिनों के लिए घर पर ही क्वारंटीन में रहना है। सभी डॉक्टर्स, नर्स, सफाईकर्मियों और पेंट्री के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्हें निस्वार्थ भाव से मेरी देखभाल की। मुझे आशा है कि सभी लोग ठीक होकर जल्द ही अपने घर जाएंगे।"

बॉलीवुड प्रोड्यूस करीम मोरानी भी आए कोरोना वायरस की चपेट में

बता दें कि शजा मोरानी के बाद उनकी बहन जोआ मोरानी और पिता करीम मोरानी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि, करीम की पत्नी जारा मोरानी इसकी चपेट में आने से बच गई हैं।

'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी कोरोना पॉजिटिव, मार्च में श्रीलंका से लौटी थीं वापस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन