1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत मामला : शेखर सुमन को चमत्कार का है इंतजार

सुशांत सिंह राजपूत मामला : शेखर सुमन को चमत्कार का है इंतजार

 Written By: IANS
 Published : Dec 03, 2020 08:47 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 08:47 am IST

शेखर सुमन का कहना है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब किसी चमत्कार का ही इंतजार कर रहे हैं।

shekhar suman hopes for miracle in sushant singh rajput case- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत मामला Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANTSINGHRAJPUT/SHEKHUSUM

अभिनेता शेखर सुमन का कहना है कि वह सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब किसी चमत्कार का ही इंतजार कर रहे हैं और उनके पास जो चीज बची है, वो है प्रार्थना।

शेखर ने अपने असत्यापित अकाउंट से ट्वीट कर कहा, "बहुत सारे लोग मुझसे मिलते हैं, जो मुझसे सुशांत के मामले के बारे में पूछते हैं और मैं कहता हूं, काश मेरे पास इसका जवाब होता। उम्मीद और प्रार्थना करने के अलावा कि एक दिन इस मामले में चमत्कार होगा, ऐसा कुछ और नहीं बचा है जो आप कर सकते हैं।"

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता का वीडियो शेयर कर न्याय मांगा

कुछ दिन पहले, अभिनेता ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आरोप लगाया था कि वे सुशांत मामले को पर्याप्त कवरेज नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा था, "अखबारों में बिल्कुल कोई अपडेट नहीं है। टीवी चैनल से यह मामला गायब हो गया है। कहीं भी कोई चर्चा नहीं हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन