नई दिल्ली: अभिनेत्री शिखा तलसानिया का कहना है कि वह महिलाओं को आगे आकर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और हिंसा के अपने कटु अनुभवों के बारे में बोलते देखकर काफी खुश हैं। भारत में 'मी टू' अभियान के बारे में पूछने पर शिखा ने आईएएनएस से कहा, "मुझे खुशी है कि यह अब हो रहा है और इस स्तर पर पहुंच गया है। इसके बारे में बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि हमारे पास इसके बारे में बोलने के लिए जगह है या एक अवसर है। एक ऐसी जगह जहां इसके बारे में बोलना सुरक्षित है। इसलिए मैं काफी खुश हूं। प्रत्येक कहानी को सुनना भावनात्मक रूप से झकझोर कर रख देने वाला है लेकिन (मैं लोगों से आग्रह करती हूं) कृपया अपना सच बोलिए क्योंकि यह सच आपको मुक्त कराएगा।"
शिखा तलसानिया इसी साल करीना कपूर और सोनम कपूर के साथ फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आई थीं।
Also Read: