मुंबई पुलिस ने दावा किया कि पोर्न फिल्म के एक मामले में गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा की एक कंपनी लंदन की एक फर्म के लिए काम कर रही थी, जो एक करीबी रिश्तेदार द्वारा बनाई गई थी। यह कंपनी भारत के लिए अश्लील कंटेंट तैयार कर रही थी। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा (45) को अपराध शाखा ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक मामले में गिरफ्तार किया था, जो कथित तौर पर अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए उन्हें प्रकाशित करने से संबंधित था। बाद में उन्हें एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
- Hindi News
- मनोरंजन
- बॉलीवुड
- Raj Kundra Case: जानिए कैसे हुआ पोर्न फिल्मों के रैकेट का पर्दाफाश? | LIVE
Raj Kundra Case: जानिए कैसे हुआ पोर्न फिल्मों के रैकेट का पर्दाफाश? | LIVE
मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Arrested
-
2:21 PM (IST) Jul 21, 2021
मुंबई पुलिस ने मंगलवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया कि गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा और उनके बहनोई प्रदीप बख्शी भारत और ब्रिटेन में स्थित उनकी कंटेंट प्रोडक्शन कंपनियों के माध्यम से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय पोर्न फिल्म रैकेट के कथित मास्टरमाइंड हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं, जिसे युगल द्वारा संयुक्त रूप से प्रमोट किया गया है, जबकि बख्शी - एक ब्रिटिश नागरिक, जिसकी शादी कुंद्रा की बहन से हुई है - केनरिन लिमिटेड, लंदन के अध्यक्ष हैं।
-
4:39 PM (IST) Jul 20, 2021
जॉइंट सीपी, क्राइम, मुंबई पुलिस मिलिंद भराम्बे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा गया- ''कुंद्रा के आफिस से एकाउंट शीट, वाट्सएप चैट, पॉर्नोग्राफी क्लिप मिले हैं। शिल्पा शेट्टी का विआन कंपनी में कोई एक्टिव रोल सामने नही आया है। लेकिन हम जांच कर रहे हैं। 7.50 करोड़ seize किये गए हैं।''
रिपोर्ट- राजेश
-
4:37 PM (IST) Jul 20, 2021
जॉइंट सीपी, क्राइम, मुंबई पुलिस मिलिंद भराम्बे ने राज कुंद्रा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्म से जुड़ा एक केस रजिस्टर किया था। फिल्म्स में काम करने वाले strugglers को webseries में काम दिलाने के नाम पर न्यूड और सेमी न्यूड scene करवाये गए। ऐसी पीड़ितों ने क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था। जाँच में पता चला कि अलग-अलग एप्प्स और वेबसाइट पर इसे डाला जाता था।
-
4:36 PM (IST) Jul 20, 2021
विआन का kenrin से टाई अप था। kenrin के ओनर राज कुंद्रा का बहनोई हैं। kenrin और हॉटशॉट लंदन में registered है लेकिन इसका ऑपरेशन मुम्बई के विआन के ऑफिस से किया जाता था। कल सर्च वियान का ऑफिस सर्च करने पर ऑफिस के कंप्यूटर से क्लिप बरामद हुई है। एप्पल ने जून 2020 और गूगल प्ले ने सितंबर में take down कर दिया था।
नए कलाकारों को प्रलोभन दिया जाता है कि आपको वेबसीरीज में ब्रेक देंगे। ऑडिशन के वक़्त न्यूड और सेमीन्यूड scene कराए जाते थे। उन्हीं में से पीड़िता सामने आयी थी और शिकायत दर्ज कराई। रोवा खान, उसका पति, गहना , तनवीर ज़बरदस्ती लोगों से ये काम कराते थे।
रिपोर्ट- राजेश
-
2:31 PM (IST) Jul 20, 2021
इस दौरान पूनम पांडे ने भी एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "इस समय मेरा दिल शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के लिए सैड हो रहा है। मैं सोच भी नहीं सकती कि वह किस दौर से गुजर रही होंगी। मैं इस अवसर को भुना नहीं रही हूं। मैं केवल एक चीज जोड़ूंगा चाहूंगी कि मैंने 2019 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की थी और बाद में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी के लिए बॉम्बे के माननीय उच्च न्यायालय में मामला दर्ज किया था। यह मामला विचाराधीन है, इसलिए मैं अपने बयानों को सीमित करना पसंद करूंगी। साथ ही, मुझे अपनी पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।"
-
2:28 PM (IST) Jul 20, 2021
राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा
मुंबई के किला कोर्ट में राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजने के आदेश दिया है। कोर्ट में राज कुंद्रा सहित उसके सहयोगी रायन जॉन को भी पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
-
2:05 PM (IST) Jul 20, 2021
प्रॉपर्टी सेल ने कोर्ट को बताया कि राज कुंद्रा इस पूरे गोरखधंधे से पैसे कमा रहे थे। विवान नाम की कंपनी में प्रॉपर्टी सेल को काफी फॉरेन करेंसी मिली है। कुंद्रा का फोन सीज किया गया है, पुलिस को इस फोन के इन्वेस्टिगेशन की जरूरत है, यही वजह है कि पुलिस राज कुंद्रा के रिमांड की जरूरत है। आबाद पोंडा नाम के वकील कुंद्रा को कोर्ट में रिप्रेजेंट कर रहे हैं कुंद्रा के लिए मैक्सिमम रिमांड की मांग की है।
इनपुट: राजेश
-
1:35 PM (IST) Jul 20, 2021
राज कुंद्रा की हुई कोर्ट में पेशी
मुंबई के किला कोर्ट में राज कुंद्रा को पेश किया गया है। इस दौरान क्राइम ब्रांच के 9 अधिकारी साथ में मौजूद थे। राज कुंद्रा पर फिलहाल कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
-
12:40 PM (IST) Jul 20, 2021
मॉडल सागरिका शोना सुमन ने लगाया राज कुंद्रा पर आरोप, आपत्तिजनक ऑडीशन को लेकर किया खुलासा
मॉडल सागरिका शोना सुमन ने राज कुंद्रा पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने बताया है कि उनसे एक वीडियो कॉल में वर्चुअल ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। मॉडल के मुताबिक, वीडियो कॉल में तीन शख्स थे, जिनमें से एक को मॉडल राज कुंद्रा बताती हैं। मॉडल ने कहा कि वीडियो कॉल के दौरान उनसे न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा गया। इस डिमांड के बाद मॉडल ने ऑडिशन देने से मना कर दिया।
-
12:09 PM (IST) Jul 20, 2021
ऐसा बताया जा रहा है केनरिन नाम की कंपनी को लंदन में रजिस्टर किया गया है, ताकि वहां रजिस्टर किए जाने के बाद कंपनी भारतीय कानून के दायरे में नहीं आए। मुंबई में पोर्नोग्राफी फिल्मों की शूटिंग की जाती थी और वी ट्रांसफर के जरिए, लंदन ने उसे ट्रांसफर किया जाता था। वहां इन फिल्मों को अपलोड किया था।
-
12:03 PM (IST) Jul 20, 2021
पुलिस ने तैयार कर ली है रिमांड की कॉपी
ताजा जानकारी के मुताबिक, राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स के नाम से ग्रुप बना रखा था, जिसमें लंदन से इस गोरखधंधे के तार जुड़े हैं। इसके साथ ही रायन जॉन नाम के शख्स को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रिमांड की कॉपी तैयार किया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला सिर्फ राज कुंद्रा तक ही सीमित नहीं बल्कि इसमें कई लोगों के जुड़ने की आशंका पुलिस जता रही है।
पुलिस का मानना है कि उनके पास पक्के सबुत हैं। पुलिस चैट के जरिए इस मामले में राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बता रही है। पुलिस का मानना है कि राज कुंद्रा इस पूरे रैकेट के मुख्य हैं। पुलिस के मुताबिक इस केस में 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
इस साल फरवरी में पुलिस ने पोर्नोग्राफिक फिल्मों का पर्दाफाश किया था। इस केस में पुलिस को पता चला कि राज कुंद्रा भी इस केस में लिप्त हैं, पुलिस को जब इस केस में पुख्ता जानकारी मिली तो क्राइम ब्रांच ने इस मामले में राज कुंद्रा से पूछताछ की और उनकी गिरफ्तारी की गई।
-
11:54 AM (IST) Jul 20, 2021
पुलिस ने तैयार कर ली है रिमांड की कॉपी
ताजा जानकारी के मुताबिक, राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स के नाम से ग्रुप बना रखा था, जिसमें लंदन से इस गोरखधंधे के तार जुड़े हैं। इसके साथ ही रायन जॉन नाम के शख्स को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रिमांड की कॉपी तैयार किया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला सिर्फ राज कुंद्रा तक ही सीमित नहीं बल्कि इसमें कई लोगों के जुड़ने की आशंका पुलिस जता रही है।
-
11:40 AM (IST) Jul 20, 2021
मुंबई पुलिस ने रायन जॉन के शख्स को किया गिरफ्तार। यह व्यक्ति राज कुंद्रा की कंपनी का आईटी हेड था।
-
11:37 AM (IST) Jul 20, 2021
राज कुंद्रा मे हॉटस्पॉट से बना रखा था व्हाट्सअप ग्रुप। जिसके वह खुद एडमिन थे।राज कुंद्रा मे हॉटस्पॉट नाम से बना रखा था व्हाट्सअप ग्रुप। जिसके वह खुद एडमिन थे।
-
11:08 AM (IST) Jul 20, 2021
इस बारे में क्राइम ब्रांच की जांच में एक व्हाट्सऐप ग्रुप का खुलासा हुआ है, जिसके जरिए कॉन्ट्रैक्ट पर चर्चा की गई थी। व्हाट्सएप चैट ग्रुप को 'एच अकाउंट्स' बताया जा रहा है और इसमें लंदन में राज कुंद्रा के साथ बैठे प्रदीप बख्शी भी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच को ग्रुप में एक चैट मिली है, जिसमें रेवेन्यू के बारे में चर्चा की जा रही है। हर दिन कितनी कमाई होती है, पोर्नोग्राफी में काम करने वाली एक्ट्रेस को कितना पैसा देना है, बिजनेस में कैसे कमाना है, या कमाई कैसे घट रही है, इन सब के बारे में बातचीत हुई है।
-
11:05 AM (IST) Jul 20, 2021
राज कुंद्रा ने अपने रिश्तेदार प्रदीप बख्शी के साथ मिलकर यूके स्थित केनेरिन प्रोडक्शन हाउस नाम से एक कंपनी बनाई। प्रदीप बख्शी यूके में रहते हैं और कंपनी के चेयरमैन होने के साथ-साथ राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर भी हैं। ऐसा बताया जा रहा है, राज कुंद्रा अप्रत्यक्ष रूप से कंपनी के मालिक और निवेशक भी हैं।
-
10:46 AM (IST) Jul 20, 2021
राज कुंद्रा के चैट से खुलासा हुआ है कि वह वीडियो क्लिप के अलावा लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए भी पैसे कमा रहे थे। वह इस ग्रुप के जरिए लगातार रेवेन्यु पर बातचीत कर रहे थे। इसमें राज कुंद्रा के साथ-साथ उनके पूर्व करीबी उमेश कामत और प्रदीप बक्शी के साथ हुई सारी बातचीत चैट में सामने आ चुकी है।
-
10:42 AM (IST) Jul 20, 2021
व्हाट्सएस ग्रुप के जरिए प्रदीप बक्षी के जुड़े थे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। राज कुंद्रा एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं, जिसमें प्रदीप बक्शी भी शामिल था। जो लंदन से इस ग्रुप में जुड़ा हुआ था। ग्रुप में लाइव स्ट्रीमिंग की बातचीत हो रही थी।
-
10:17 AM (IST) Jul 20, 2021
मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के माध्यम से उन्हें प्रसारित करने का मामला मुंबई अपराध शाखा में फरवरी 2021 में दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में 19 जुलाई 2021 को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया, क्योंकि वह इसमें मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होते हैं। हमारे पास इस बारे में पर्याप्त सबूत हैं।’’
उपनगरीय मुंबई के मालवानी पुलिस स्टेशन में चार फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस से संपर्क किया था और अपनी शिकायत में कुछ आरोप लगाए थे, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘इस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध शाखा को मामला सौंपा गया। इससे पहले भी हमने अश्लील फिल्म बनाने के संबंध में मामले दर्ज किए थे, जिनमें एक अभिनेत्री और कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।’’
-
10:11 AM (IST) Jul 20, 2021
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर गहना वशिष्ठ के प्रचारक फ्लिन रेमेडियोज द्वारा जारी बयान में कहा गया, "कानून अपना काम करेगा। हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, जो अच्छा काम कर रही है। हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी ताकत है। अदालतें मुकदमे के दौरान फैसला करेंगी कि कौन हैं असली अपराधी। साथ ही गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दूसरों द्वारा किया गया था।"
इस मामले में गहना को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और अभी जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कथित तौर पर जांचकर्ताओं के सामने कहा था कि उन्होंने केवल इसलिए इसमें हिस्सा लेने का फैसला किया क्योंकि राज कुंद्रा जैसे बड़े नाम शामिल थे।
-
10:05 AM (IST) Jul 20, 2021
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पोर्नोग्राफी के प्रोडक्शन से संबंधित एक मामले में नेरुल इलाके से एक रयान थारप को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कल गिरफ्तार किया गया था।