1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपर डांस सीजन 2 में वापसी कर रहे हैं अनुराग बसु और गीता कपूर, चहक रही हैं शिल्पा शेट्टी

सुपर डांस सीजन 2 में वापसी कर रहे हैं अनुराग बसु और गीता कपूर, चहक रही हैं शिल्पा शेट्टी

 Published : Jul 27, 2017 07:42 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 07:43 pm IST

मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म निर्माता अनुराग बसु एक बार फिर से डांस पर आधारित रियलिटी शो 'सुपर डांस सीजन 2' में जजों के तौर पर वापसी करेंगे।

ANURAG SHILPA GEETA- India TV Hindi
ANURAG SHILPA GEETA

मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्म निर्माता अनुराग बसु एक बार फिर से डांस पर आधारित रियलिटी शो 'सुपर डांस सीजन 2' में जजों के तौर पर वापसी करेंगे। दोनों जजों की वापसी से अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी काफी खुश हैं वो इस शो की तीसरी जज होंगी। गीता और अनुराग की वापसी पर शिल्पा ने कहा, "पुराने दोस्त और सह-निर्णायक अनुराग बसु और गीता कपूर के साथ निर्णायक मंडल की सीट पर वापसी। 'अद्भुत' बच्चों के साथ काम करने की खुशी है। 'सुपर डांसर' एक मात्र ऐसा शो है जिसके लिए निर्णायक और दर्शक के रूप में हमेशा उत्सुक हूं।"

उन्होंने कहा, "बच्चे अविश्वसनीय प्रतिभाशाली, ऊजार्वान, मासूम और बिना संकोच वाले हैं और यही उनकी सबसे अच्छी बात है। मैं उनकी चमत्कारी यात्रा देखने का इंतजार नहीं कर सकता। वह विरासत को आगे ले जाएगा और 'डांस का कल' बनेंगे।"

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो का ऑडिशन जल्द ही शुरू होगा और यह पूरे भारत के 15 शहरों में आयोजित किया जाएगा।

शो की वापसी के लिए उत्साहित गीता ने कहा, "पिछले वर्ष शिल्पा, अनुराग और मुझे देशभर से प्रतिभाएं मिलीं और उम्मीद है कि इस वर्ष मनोरंजन का स्तर बढ़ेगा।"

(इनपुट- आईएनएस)

'जग्गा जासूस' की असफलता पर बोले अनुराग बसु

अनुराग बसु ने दिया ऋषि कपूर को जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन