1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या दोबारा प्रेगनेंट हैं शिल्पा शेट्टी? बहन शमिता के पास आया मैसेज !

क्या दोबारा प्रेगनेंट हैं शिल्पा शेट्टी? बहन शमिता के पास आया मैसेज !

 Published : Nov 15, 2017 03:23 pm IST,  Updated : Nov 15, 2017 03:23 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में गुड न्यूज आई है। खबर है कि वो दोबारा प्रेगनेंट हैं।

shilpa shamita shetty- India TV Hindi
shilpa shamita shetty

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में गुड न्यूज आई है। खबर है कि वो दोबारा प्रेगनेंट हैं। यह बात शिल्पा ने खुद अपनी बहन शमिता शेट्टी को एसएमएस करके बताई है। इससे पहले कि आप समझ ले यह सच है तो रुक जाइए। ये मैसेज शिल्पा के फोन से शमिता के फोन पर गया जरूर था लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल यह शरारत निर्देशक अनुराग बसु की है।

इन दिनों शिल्पा और अनुराग बसु एकसाथ एक डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 2 जज कर रहे हैं। शो के दौरान अनुराग के खुरापाती दिमाग में मस्ती सूझी और उन्होंने ब्रेक के दौरान शिल्पा का फोन चोरी करके शमिता को मैसेज भेज दिया कि वो दोबारा प्रेगनेंट हैं।

मैसेज मिलते ही शमिता खुशी से झूम उठी। उन्होंने मैसेज और फोन पर शिल्पा को बधाई देने लगी। शिल्पा को कुछ समझ में नहीं आया वो शमिता को समझाती रही कि ऐसा कुछ नहीं है। आखिर शिल्पा को समझ में आ गया कि यह शरारत अनुराग की है। इसके बाद शिल्पा और अनुराग खूब हंसे।

shilpa shetty anurag basu
shilpa shetty anurag basu

वैसे यह पहली बार नहीं है जब शिल्पा अनुराग की शरारत का शिकार हुई हों। इससे पहले फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो की शूटिंग के दौरान भी शिल्पा अनुराग के प्रैंक का शिकार बन चुकी हैं। एक बार अनुराग ने शिल्पा के माइक की बैटरी निकाल दी थी, जिससे सीन शूट होने पर शिल्पा की आवाज ही नहीं आ रही थी। बाद में बैटरी फिक्स करके दोबारा शूटिंग शुरू की गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन