1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा से मांगा चुम्मा, kiss करते हुए वीडियो किया शेयर

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा से मांगा चुम्मा, kiss करते हुए वीडियो किया शेयर

 Published : Jul 06, 2019 11:02 pm IST,  Updated : Jul 06, 2019 11:02 pm IST

शिल्पा शेट्टी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह अपने पति राज कुंद्रा को रॉयल पैलेस के सामने किस कर रही हैं।

shilpa shetty and raj kundra- India TV Hindi
shilpa shetty and raj kundra Image Source : INSTAGRAM

शिल्पा शेट्टी(shilpa shetty) इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए लंदन गई हुई हैं। जहां वह बेटे और पति के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में शिल्पा पति राज कुंद्रा(Raj kundra) को किस करती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जुम्मा चुम्मा दे दे। शिल्पा और राज कुंद्रा की इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में दोनों लंदन के रॉयल पैलेस के सामने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर स्मूच करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में दोनों के लुक की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने डेनिस जींस के साथ लेमन येल्लो कलर का टॉप पहना हुआ है। वहीं राज कुंद्रा ने चैक शर्ट और डेनिम जींस पहनी हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। हालांकि वह किस प्रोजेक्ट से वापसी करेंगी इस बारे में उन्होंने नहीं बताया है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फिटनेस के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Also Read:

शिल्पा शेट्टी के बर्थ डे पर राज कुंद्रा ने शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के साथ वर्कआउट के टाइम दिए ऐसे फनी एक्सप्रेशन, तस्वीरें देखते ही नहीं रोक पाएंगे आप अपनी हंसी

शिल्पा शेट्टी के घर आया नया मेहमान Poppy, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन