1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फोटोग्राफर्स के साथ हुई मारपीट पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा?

फोटोग्राफर्स के साथ हुई मारपीट पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, पढ़िए क्या कहा?

 Published : Sep 10, 2017 01:57 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 02:03 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की तस्वीर ले रहे दो फोटोग्राफर्स को होटल के बाउंसरों ने जमकर पीटा।

shilpa shetty - India TV Hindi
shilpa shetty bouncer photographer beaten

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की तस्वीर ले रहे दो फोटोग्राफर्स को होटल के बाउंसरों ने जमकर पीटा। अब इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना पर अफसोस जताया है। शिल्पा ने फोटोग्राफर्स से माफी भी मांगी है।

खबरों के मुताबिक शिल्पा शेट्टी देर रात अपने पति राज कुंद्रा के साथ होटल में डिनर करने गए थे। जब वो वहां से बाहर निकले तो कुछ फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर उतारने लगे। इसी बीच होटल के बाउंसर बीच में आ गए और उनकी तस्वीर उतारने वाले फोटोग्राफर्स पर हमला कर दिया। मारपीट में फोटोग्राफर्स बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बाद मुंबई के खार पुलिस को शिकायत भेजी गई, पुलिस ने दोनों बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें-

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाउंसर फोटोग्राफर्स को लात-घूंसे मार रहे हैं। फोटोग्राफर का चेहरे पर चोट भी नजर  रही है।

यहां देखे वीडियो​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन