1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी की तस्वीर लेने पर बाउंसरों ने की फोटोग्राफरों की जमकर पिटाई

शिल्पा शेट्टी की तस्वीर लेने पर बाउंसरों ने की फोटोग्राफरों की जमकर पिटाई

 Published : Sep 08, 2017 01:26 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 02:29 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारण हाल ही में दो फोटोग्राफर्स को जमकर पिटाई खानी पड़ी। दरअसल शिल्पा हाल ही में पति राज कुंद्रा के साथ डिनर कर एक रेस्टोरेंट से बाहर ही निकली थीं कि वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें क्लिक करनी शुरु कर दी।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

नई दिल्ली: फिल्मी हस्तियां आम लोगों के लिए हमेशा ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की तस्वीर क्लिक करने के लिए पहुंचे एक फोटोग्राफर को बाउंसर्स ने इतना पीटा की वह खून से लतपत हो गया। खबरों के मुताबिक अब ये दोनों बाउंसरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। गौरलतब है कि हाल ही में शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंची थीं। उनके बाहर निकलते ही वहीं मौजूद फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। लेकिन तभी इन फोटोग्राफरों और बाउंसर्स के बीच झड़प होने लगी और बाउंसरों ने फोटोग्राफर की जमकर पिटाई कर डाली।

शिल्पा शेट्टी जैसे ही रेस्टोरेंट से डिनर कर पति के साथ बाहर निकली दो फोटोग्राफर्स उनके सामने आकर तस्वीरें क्लिक करने लगे। यह सब देख रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने उन्हें रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने फोटोग्राफर्स की पिटाई करनी शुरु कर दी। इसका एक वीडियो में सामने आ रहा है जिसमें एक फोटोग्राफर को काफी लहुलुहान हुए देखा जा सकता है।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि लड़ाई को बढ़ता शिल्पा शेट्टी जाकर अपनी कार में बैठ गईं। हालांकि पुलिस ने इसका मामला दर्ज कर लिया है और दोनों फोटोग्राफर्स को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। (अब फराह खान ने भी कंगना रनौत पर साधा निशाना, कह डाली ऐसी बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन