1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 40 दिन की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी, घर के मंदिर में दिलाया आशीर्वाद, इंस्टा पर पोस्ट किया फैमिली फोटो

40 दिन की हुई शिल्पा शेट्टी की बेटी, घर के मंदिर में दिलाया आशीर्वाद, इंस्टा पर पोस्ट किया फैमिली फोटो

 Published : Mar 26, 2020 10:57 am IST,  Updated : Mar 26, 2020 01:08 pm IST

कोरोना वायरस के चलते शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेटी शमीशा को घर में बने मंदिर में ही आशीर्वाद दिलवाया है। उनकी ये प्यारी सी फैमिली फोटो देखिए

shilpa shetty with family- India TV Hindi
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टा पर परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी 40 दिन की बेटी शमिशा भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि 15 फरवरी को शमिता का जन्म हुआ था। शिल्पा की गोद में नजर आ रही नन्हीं सी शमिशा की हालांकि शक्ल नहीं दिख रही लेकिन कुंद्रा परिवार के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। 

कुंद्रा परिवार के लिए आज का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि शमिशा ने 40 दिन पूरे कर लिए हैं और हिंदु परंपराओं के अनुसार 40 दिन बाद ही नवजात बच्चे सोहर से बाहर निकाल कर मंदिर आशीर्वाद दिलाने ले जाया जाता है। शिल्पा ने इंस्टा पोस्ट पर शेयर इस पोस्ट में कैप्शन में जिक्र किया है कि जन्म के बाद के 40 दिन मां औऱ बच्चे के लिए बड़े अहम होते हैं। 

लेकिन देश भर में कोरोना वायरस के कहर के चलते कुंद्रा परिवार नन्ही शमिशा को लेकर मंदिर नहीं जा पा रहा। लेकिन इसकी बजाय परिवार ने घर में ही बने मंदिर में शमिता को आशीर्वाद दिलाया है और बच्ची और परिवार के लिए खुशहाली और दुआएं मांगी हैं। 

शमिशा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है। इस पर शिल्पा ने एक पोस्ट भी लिखी थी कि काफी कोशिशों के बाद भी जब वो कंसीव नहीं कर पाई तो उन्होने सरोगेसी का निर्णय लिया था। शमीशा के अलावा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक बेटा विहान है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन