1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी

 Published : Feb 21, 2020 11:25 am IST,  Updated : Feb 21, 2020 12:03 pm IST

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेबी गर्ल आई है। शिल्पा ने बेटी का नाम समीषा रखा है।

shilpa shetty and raj kundra- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर बने माता -पिता।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं। वह दूसरी बार सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। उनके घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। शिल्पा और राज ने बेबी गर्ल के जन्म की अनाउंसमेंट की है। बच्ची का जन्म 15 फरवरी को हुआ है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का एक बेटा विहान भी है।

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बच्ची की अंगुली पकड़े हुए फोटो शेयर की है। साथ ही उन्होंने बेटी का नाम बताया है। शिल्पा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हमारी प्रार्थना  का जवाब चमत्कार से मिल गया है। आभार के साथ हम सभी को बताना चाहते हैं कि हमारे घर नन्ही परी आई है। समीषा शेट्टी कुंद्रा ने 15 फरवरी 2020। जूनियर एसएसके घर में।' इसके साथ ही शिल्पा ने बेटी के नाम का मतलब भी बताया है।

आपको बता दें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 2009 में शादी के बंधन में बंधे थे। 2012 में उनके बेटे वियान का जन्म हुआ था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। वह साबिर खान की फिल्म निकम्मा से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जून 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी हंगामा 2 में परेश रावल के साथ नजर आने वाली हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन