1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने उनके डांस को किया कॉपी, राज कुंद्रा ने फनी वीडियो शेयर कर कहा- 'जैसी मां, वैसा बेटा..'

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने उनके डांस को किया कॉपी, राज कुंद्रा ने फनी वीडियो शेयर कर कहा- 'जैसी मां, वैसा बेटा..'

 Published : May 27, 2021 02:41 pm IST,  Updated : May 27, 2021 02:43 pm IST

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी एक कमरे में डांस की शूटिंग कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ वियान उन्हें देखकर सेम टू सेम उनकी तरह डांस करने की कोशिश कर रहे हैं।

Shilpa Shetty son viaan copies her dance moves raj kundra shares funny video says Like mother like s- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान उनके डांस मूव्स कर रहे हैं कॉपी, राज कुंद्रा ने फनी वीडियो शेयर कर कहा- 'जैसी मां, वैसा बेटा..' Image Source : INSTAGRAM: SHILPA SHETTY

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुपर डांसर की जज शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान उनकी तरह ही डांसर बन गए हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि उनका एक वायरल वीडियो इस बात का गवाह है। शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वियान अपनी मां के डांस मूव्स कॉपी कर रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में राज ने लिखा है- 'जैसी मां वैसा बेटा।'

स मजेदार और खूबसूरत पल को राज कुंद्रा ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बिहाइंड द सीन। सच में। थ्रोबैक सेट मस्ती जैसी मां वैसा बेटा। #gratitude'

शिल्पा शेट्टी की बड़े पर्दे पर वापसी में रह गई कसर, 'हंगामा 2' ओटीटी पर रिलीज होगी

बता दें कि वियान हाल ही में 9 साल के हो गए हैं। ऐसे में शिल्पा और राज ने उन्हें गिफ्ट के तौर पर एक पेट डॉग गिफ्ट किया। उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। 

शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में वियान और बेटी समीशा का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था, जिसमें भाई-बहन की बॉन्डिंग को फैंस ने खूब पसंद किया। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही स्क्रीन पर कमबैक करने वाली है। वो शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में नज़र आएंगी। इसमें अभिमन्यु दासानी और शिर्ले सेतिया भी हैं। इसके अलावा वो 'हंगामा 2' में दिखाई देंगी। इसमें परेश रावल, मीजान और प्रनीता सुभाष अहम भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन