1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ को कहा ‘मक्खी’

Bigg Boss 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने दीपिका कक्कड़ को कहा ‘मक्खी’

 Published : Dec 31, 2018 02:05 pm IST,  Updated : Dec 31, 2018 02:06 pm IST

‘’मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही, आखिर में मक्खी जीत गई, इसलिए ट्रॉफी टूट गई।‘’

Bigg Boss 12- India TV Hindi
Bigg Boss 12

मुंबई: बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) को विनर मिल गई है, दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने यह शो जीत लिया है, और बिग बॉस की विनिंग ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। क्रिकेटर श्रीसंत (Sreesanth) दूसरे नंबर पर रहे। श्री और दीपिका के बीच कांटे की टक्कर थी आखिर में बाजी दीपिका ने मार ली। दीपिका टीवी का जाना माना नाम हैं, दीपिका के फैंस ने जमकर उनका सपोर्ट किया, सीरियल ससुराल सिमर का में सिमर की भूमिका निभा चुकी दीपिका की फैन फॉलोइंग काफी लंबी है। इस जीत से दीपिका के फैंस तो काफी खुश हैं लेकिन बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इससे खफा नजर आ रही हैं। शिल्पा ने दीपिका कक्कड़ को मक्खी तक कह दिया है।

दीपिका के जीतने के बाद शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्हें दीपिका को खराब विनर और शो को फ्लॉप बताया है।

दीपिका कक्कड़ और बिग बॉस सीजन 12 की आलोचना करते हुए शिल्पा शिंदे ने ट्विटर पर लिखा है- आज कल सभी प्रोडक्ट्स बनावटी आते हैं, यहां तक कि मक्खी मारने के भी... सुना है शो कि मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया... मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही और आखिर में मक्खी जीत गई। इसलिए ट्रॉफी भी टूट गई।

इस ट्वीट के बाद शिल्पा शिंदे ने एक और ट्वीट किया और शो को फ्लॉप बताया। शिल्पा लिखती हैं- 'दीपिका को पता चलेगा इतना रोने के बाद भी शो फ्लॉप था। बेचारी, कोई बात नहीं, खिलौना पकड़ा दिया।'

'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) में आने से पहले दीपिका कक्कड़ कलर्स चैनल के ही सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasurak Simar Ka) में सिमर की भूमिका निभाई थी। इस शो में आगे चलकर सिमर मक्खी बन जाती है जिसकी वजह से शो का खूब मजाक उड़ा था। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था। मुंबई यूनिवर्सिटी से दीपिका ने अपना ग्रेजुएशन कंपलीट किया है। साल 2010 में दीपिका ने 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से डेब्यू किया था। दीपिका मशहूर निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में भी नजर आ चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें-

जानिए दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी

विनर दीपिका कक्कड़ को नहीं मिले पूरे 50 लाख

दोस्त से 3 हजार उधार लेकर बिग बॉस का ऑडिशन देने आए थे दीपक ठाकुर, 20 लाख लेकर निकले बाहर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन