1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानें, बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ की पहली शादी से लेकर शोएब से मिलने तक की पूरी कहानी

जानें, बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ की पहली शादी से लेकर शोएब से मिलने तक की पूरी कहानी

 Published : Dec 31, 2018 08:38 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 09:19 am IST

बिग बॉस 12 में 105 दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में 5 कंटेस्टेंट्स एस श्रीसंत, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी थें।

दीपिका कक्कड़- India TV Hindi
दीपिका कक्कड़

नई दिल्ली: बिग बॉस 12 में 105 दिनों का लंबा सफर तय करने के बाद टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में 5 कंटेस्टेंट्स एस श्रीसंत, दीपिका कक्कड़, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी थें। पांचों में से दीपक और रोमिल कॉमनर थें। आपको बता दें कि दीपिका ने फाइनल में श्रीसंथ को मात दी। श्रीसंथ और दीपिका शो में देखते ही देखते भाई-बहन गए थे। लेकिन आखिर में शो में बहन की जीत हुई। ऐसे में एक नजर डालेंगे दीपिका उनके पति शोएब की इस खास लव स्टोरी पर...

बता दें कि टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' की सिमर यानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम को डेट कर रही थी। कुछ समय पहले दीपिका ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वे शोएब के शादी का सवाल पूछने का इंतजार कर रही हैं।

ऐसे में दीपिका का तब खुशी हुई जब शोएब ने शादी के बारे में दीपिका से बात कर ली है और इसके बाद दोनों ने देर करते हुए इसी साल शादी कर ली।  शोएब ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया था कि वे सर्दी में शादी करना चाहते हैं और दीपिका चाहती हैं कि ये दोनों शोएब के होमटाउन भोपाल में धूमधाम से निकाह करें...जानिए कैसे हुई इनके प्यार की शुरुआत....

ये सबको पता है कि दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' के सेट्स पर हुई थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते थे कि दीपिका शो में आने से पहले शादीशुदा थीं। वहीं, बाद में उन्होंने अपने पति रौनक सैमसन से तलाक ले लिया। शोएब शो में सिमर के पति प्रेम का किरदार निभाते थे ।

ऐसे में तलाक के बाद दीपिका को शोएब एक-दूजे के करीब आए। धीरे-धीरे इन दोनों के बीच दोस्ती हुई। और इसके बाद ये दोस्ती प्यार में बदलने में वक्त नहीं लगा। दुनिया के सामने जब-जब इनके अफेयर की बात आयी तो इन दोनों ने अपने रिश्ते से इनकार कर 3 साल तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद इसका खुलासा किया। मगर शोएब के शो छोड़ने के बाद दीपिका काफी परेशान हो गयी थीं।

क्योंकि शो छोड़ते ही शोएब अपने प्रोजेक्ट के लिए 40 दिन के आउटडोर शिड्यूल के लिए रवाना हो गए थे। खबर है कि दीपिका ने खुद को शोएब से दूर कर लिया था। हालांकि दोनों एक-दूजे का साथ हमेशा देते थें। लेकिन देखते ही देखते दोनों की शादी हो गई और आज खुशहाल लाइफ जी रहे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन