1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के रेडियो शो में पहुंची शिल्पा शेट्टी, शेयर की तस्वीर

करीना कपूर के रेडियो शो में पहुंची शिल्पा शेट्टी, शेयर की तस्वीर

 Published : Oct 15, 2019 08:24 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 08:24 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने करीना कपूर खान के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। शिल्पा शेट्टी करीना कपूर के रेडियो शो में 'वाट वुमेन वॉन्ट' के सीजन 2 में गई थीं।

Shlipa shetty shares picture with kareena kapoor- India TV Hindi
Shlipa shetty shares picture with kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM

करीना कपूर अपने रेडियो शो 'वाट वुमेन वॉन्ट' के सीजन 2 के साथ वापसी कर रही हैं। शो के एक एपिसोड में करीना के साथ शिल्पा शेट्टी नजर आने वाली हैँ। इस एपिसोड की शूटिंग हो गई है। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी ने करीना कपूर के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा, "सभी लड़कियां सुगर, स्पाइस और सारी अच्छी चीजों से नहीं बनी होती हैं..कुछ लड़कियां सार्केज्म (व्यंग्य या हंसी मजाक), सनशाइन और किलर जॉलाइन' की बनी होती हैं।"

राधिका आप्टे ने अपनी शादी में पहनी थी दादी की साड़ी, बताई वजह

शिल्पा, करीना के रेडियो शो 'वाट वुमेन वॉन्ट' के दूसरे सीजन की गेस्ट थीं।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' में पुलिस की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन