1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका आप्टे ने अपनी शादी में पहनी थी दादी की साड़ी, बताई वजह

राधिका आप्टे ने अपनी शादी में पहनी थी दादी की साड़ी, बताई वजह

 Published : Oct 15, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 07:17 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने अपनी शादी में दादी की पुरानी छेद वाली साड़ी पहनी थी। अब राधिका ने साड़ी पहनने के पीछे की वजह बताई है।

Radhika apte reveals why she wore grandmother saree- India TV Hindi
Radhika apte reveals why she wore grandmother saree Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने के साथ फैशन सेंस में भी किसी से कम नहीं हैं। 'अंधाधुन','बाजार' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग करने वाली राधिका ने अपनी शादी में अपनी दादी की पुरानी साड़ी पहनी थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राधिका ने शादी में अपनी दादी की छेद वाली साड़ी पहनने के पीछे की वजह बताई।

फेमिना को दिए इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने बताया मैंने म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर के साथ रजिस्टर मैरिज में दादी की पुरानी साड़ी पहनी थी। साड़ी पहनने की वजह बताते हुए राधिका ने कहा- मैंने अपनी रजिस्टर मैरिज में दादी की पुरानी साड़ी पहनी थी और इस साड़ी में बहुत से छेद थे। लेकिन मैंने इसे पहना क्योंकि वह इस दुनिया में मुझे सबसे प्यारे लोगों में से एक हैं।

मिथुन चक्रवर्ती से लेकर सुभाष घई तक ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स जिन्होंने बच्चों को लिया गोद लेकिन कोई नहीं जानता

राधिका ने कहा- मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो फैन्सी कपड़ों पर बहुत पैसा खर्च करें खासकर रजिस्टर मैरिज के लिए। उन्होंने बताया- मैंने रिसेप्शन के लिए एक ड्रेस खरीदी थी लेकिन उसकी कीमत 10,000 से ज्यादा नहीं होगी।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

आपको बता दें राधिका आप्टे ने 2012 में लंदन बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन