1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा अली खान को 'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग में आया मजा

सोहा अली खान को 'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग में आया मजा

 Written By: IANS
 Published : May 07, 2015 08:50 am IST,  Updated : May 07, 2015 08:53 am IST

मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी नई फिल्म 'घायल वन्स अगेन' को लेकर उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि वह शूटिंग के दौरान हर चीज का लुत्फ उठा रही हैं। यह 1990 की सफल फिल्म

सोहा अली खान को 'घायल...- India TV Hindi
सोहा अली खान को 'घायल वन्स अगेन' की शूटिंग में आया मजा

मुंबई: अभिनेत्री सोहा अली खान अपनी नई फिल्म 'घायल वन्स अगेन' को लेकर उत्साहित हैं। वह कहती हैं कि वह शूटिंग के दौरान हर चीज का लुत्फ उठा रही हैं। यह 1990 की सफल फिल्म 'घायल' का सीक्वल है।

सोहा ने यहां मंगलवार को एक स्टोर के लांच के दौरान कहा, "मैं फिल्म में एक चिकित्सक की भूमिका में हूं। यह मारधाड़ एवं गंभीरता से भरी फिल्म है, जिसमें हैरान कर देने वाले एक्शन दृश्य हैं।"

उन्होंने कहा, "यह असल मायने में एक सीक्वल है। मैंने मूल फिल्म देखी है और मुझे यह अच्छी लगी।"

अभिनेता-निर्देशक सनी देओल निर्देशित 'घायल वन्स अगेन' मुंबई पुलिस के एक एंकाउंटर स्पेशलिस्ट की असल जिंदगी की एक घटना पर आधारित है।

सोहा पहली बार सनी के साथ काम कर रही हैं। उनके लिए शूटिंग का अनुभव खूबसूरत रहा।

'घायल वन्स अगेन' 13 नवंबर को रिलीज होनी है। इसमें ओम पुरी, प्राची देसाई और टिस्का चोपड़ा भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।