1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग खत्म, इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग खत्म, इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना

 Published : Jan 16, 2021 11:37 pm IST,  Updated : Jan 16, 2021 11:37 pm IST

कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को कश्मीर में फिल्माया गया है। इसमें कई दिग्गज अभिनेता अहम भूमिका में नजर आएंगे।

THE KASHMIR FILES - India TV Hindi
THE KASHMIR FILES  Image Source : INSTAGRAM/THEKASHMIRFILES

तमाम चुनौतियों के बाद फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को चोटें भी आई थी। जिसके चलते कई बार शूटिंग को रोकना भी पड़ा था। अब शूटिंग पूरी होने के बाद, फिल्म के इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है।

देश में कोरोना टीकाकरण का आरंभ, कंगना रनौत सहित इन बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की अपनी प्रतिक्रिया

बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ना सिर्फ कश्मीरी पंडितों द्वारा झेले गए कष्ट और नुकसान को दर्शाता है। बल्कि उनके आसाधरण अस्तित्व और सफलता की कहानी भी पेश करता। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि फिल्म के डायरेक्टर ने खुद ये बात कही थी।   

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने को लेकर पूरी टीम को बधाई देते हुे लिखा "उतार चढ़ाव के साथ 'द कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग खत्म हुई। यंग टीम और शानदार अभिनेता को धन्यवाद।"

ये थ्रोबैक फोटो शेयर कर प्रीति जिंटा ने लिखा- आखिर हाथी क्या सोच रहे होंगे?

इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की शूटिंग पूरी होने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने लिखा,' यह #TheKashmirFiles के लिए एक WRAP है। उदास और सच्चा अनुभव रहा। एक सच्ची कहानी जिसका इंतजार 30 साल से किया जा रहा था! धन्यवाद@vivekagnihotri। #पल्लवी जोशी इस फिल्म को बनाने के लिए। शुक्रिया। जय हो। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और अर्पण तिवारी शामिल हैं। सभी को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

(इनपुट/आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन