1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ के चोटिल होने की वजह से रुकी सलमान खान के 'ओ ओर जाने जाना' गाने की शूटिंग

कटरीना कैफ के चोटिल होने की वजह से रुकी सलमान खान के 'ओ ओर जाने जाना' गाने की शूटिंग

 Published : Feb 20, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Feb 20, 2019 01:11 pm IST

कटरीना कैफ की एड़ी में चोट लगने की वजह से सलमान खान के गाने 'ओ ओ जाने जाना' की शूटिंग को रोक दिया गया है।

Salman khan and katrina kaif- India TV Hindi
Salman khan and katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

सलमान खान(Salman khan) की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का गाना 'ओ ओ जाने जाना' को रिक्रिएट किया जा रहा है। इस गाने में सलमान खान और कटरीना कैफ(katrina Kaif) नजर आने वाले हैं। यह गाना सूरज पंचोली की आने वाली फिल्म टाइम टू डांस के लिए रिक्रिएट किया जा रहा है। मगर अब किसी कारण की वजह से इस गाने की शूटिंग को रोक दिया गया है। 

द डेली की रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना कैफ की एड़ी में चोट लगने की वजह से उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। कटरीना कैफ और सलमान खान इस गाने की शूटिंग तो करेंगे मगर कुछ समय बाद। इस प्लान को कुछ हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। जैसे ही कटरीना की चोट ठीक हो जाएगी वह रिहर्सल और परफॉर्म करेंगी।

आपको बता दें इस गाने के दो वर्जन होंगे। एक वर्जन में सूरज पंचोली का इंट्रोडक्शन होगा तो वहीं दूसरी वीडियो में सलमान खान और कटरीना इसका प्रमोशनल वीडियो होगा। यह गाना पहाड़ों में शूट किया जाएगा। मुंबई मिरर के मुताबिक सलमान खान और कटरीना कैफ इस गाने में सिर्फ प्रमोशन के लिए होंगे। यह दोनों बॉलीवुड स्टार इस फिल्म में दिखाई नहीं देने वाले हैं।  ऑरिजनल गाने को कमाल खान ने गाया था और इसका रिक्रिएशन भी वही गाने वाले हैं। गाने को पहले जतिन-ललित ने कंपोस किया था मगर इस बार शिवाई व्यास इसे कंपोस करेंगे।

फिल्म का टाइटल 'टाइम टू डांस' है। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। जिसमें कटरीना की बहन ईसाबेल बॉलरुम और लैटिन डांसर का किरदार निभाएंगी वहीं सूरज पंचोली स्ट्रीट डांसर बनेंगे। फिल्म की शूटिंग लंदन में होगी। यह फिल्म इस साल के आखिरी में रिलीज हो सकती है।

 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'गली बॉय' देख कटरीना कैफ ने की आलिया भट्ट की तारीफ

मलाइका अरोड़ा खान ने करीना कपूर के रेडियो शो में किया खुलासा, तलाक के एक रात पहले क्या हुआ था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन