1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. NCB से शौविक चक्रवर्ती का कबूलनामा, सुशांत सिंह राजपूत और ड्रग्स को लेकर खोले कई राज़

NCB से शौविक चक्रवर्ती का कबूलनामा, सुशांत सिंह राजपूत और ड्रग्स को लेकर खोले कई राज़

 Published : Sep 10, 2020 06:56 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 07:05 pm IST

शौविक ने कहा है कि वो कॉलेज स्टूडेंट है और उसने खुद कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है।

NCB से शौविक चक्रवर्ती का कबूलनामा- India TV Hindi
NCB से शौविक चक्रवर्ती का कबूलनामा Image Source : FILE IMAGE

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल को लेकर गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की जमानत याचिका पर फैसला अब शुक्रवार को आएगा। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया। इस बीच शौविक चक्रवर्ती का कबूलनामा सामने आया है। 6 पन्नों के इस कबूलनामे में शौविक ने माना है कि वो ड्रग्स मंगाता था। मगर शोविक ने सारा इल्जाम सुशांत सिंह राजपूत पर डाला है। शौविक ने कहा है कि वो कॉलेज स्टूडेंट है और उसने खुद कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। शौविक ने कहा कि वो रिया के जरिए सुशांत से मिला और सुशांत के मिलनसार स्वभाव की वजह से दोस्ती हो गई।

शौविक ने कहा कि रिया ने बताया था कि सुशांत गांजा लेता है। मैं जब उससे मिला तो मुझे भी पता चला कि सुशांत एक दिन में 4 बार गांजा लेता था। उसे वीड और बड्स चाहिए होते थे। मैंने भी उसके लिए ये इंतजाम किए हैं। शौविक ने कहा है कि एक बार रिया ने पेमेंट किया है बाकि सुशांत के घर काम करने वाली टीम ने पेमेंट की है। देखिए पूरी रिपोर्ट-

गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान मानशिंदे के अलावा स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्युटर अतुल सरपांडे और एनसीबी के जांच अधिकारी किरन बाबू भी मौजूद थे। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं।

ये भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत केस: तीन वजहें जिनके चलते NCB के सामने टूट गईं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे का बयान आया सामने

रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज ने किया ये ट्वीट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन