1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: तीन वजहें जिनके चलते NCB के सामने टूट गईं रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत केस: तीन वजहें जिनके चलते NCB के सामने टूट गईं रिया चक्रवर्ती

 Published : Sep 08, 2020 04:40 pm IST,  Updated : Sep 08, 2020 04:56 pm IST

कई दिनों की पूछताछ के बाद आखिरकार NCB ने रिया को आज गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि वो कौन सी वजह हैं जिसके बाद रिया चक्रवर्ती सच उगलने को राजी हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि रिया चक्रवर्ती ने अचानक ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली। जानें वो 3 वजहें...

Rhea Chakraborty- India TV Hindi
Rhea Chakraborty Image Source : INSTAGRAM/RHEA CHAKRABORTY

सुशांत सिंह राजपूत मामले में कई दिनों से रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से पूछताछ चल रही थी। पहले CBI पूछताछ कर रही थी और जब ड्रग्स एंगल सामने आया तो NCB ने पूछताछ शुरू कर दी। कई दिनों की पूछताछ के बाद आखिरकार NCB ने रिया को आज गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि वो कौन सी वजह हैं जिसके बाद रिया चक्रवर्ती सच उगलने को राजी हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि रिया चक्रवर्ती ने अचानक ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली। जानें वो 3 वजहें...

सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के लिए सायन अस्पताल रवाना

रिया से हुआ था उसके भाई का सामना

NCB से शौविक से पूछताछ पहले अकेले की थी फिर सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा के साथ की थी। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ का शौविक ड्रग्स लेता था। यहां तक कि शौविक और रिया की ड्रग्स के लेनदेन वाली व्हाट्सअप चैट भी वायरल हुई थी। जिसके बाद शौविक के सामने उसके बहन रिया से बिठाकर पूछताछ की गई। भाई के सामने पूछताछ के दौरान रिया काफी भावुक भी हो गई थी और रो भी पड़ी थीं। ऐसे में रिया के टूटने का एक कारण ये भी हो सकता है। 

रिया चक्रवर्ती के गिरफ्तार होते ही सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का आया ये ट्वीट

सेमुअल का बयान
एनसीबी की टीम ने रिया और सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा के निवास पर छापा मारा था। इसके बाद शौविक और मिरांडा को अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए ले गई थी। पूछताछ में सैमुअल ने रिया के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई खुलासे किए। साथ ही सुशांत के घर और फॉर्म हाउस पर होने वाली पार्टियों और उनमें शामिल होने वाले लोगों की पूरी जानकारी NCB को दी। इसके अलावा सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी कुछ व्हाट्सअप चैट स्क्रीनशॉन शेयर किए किए थे। जिसमें सैमुअल और सिद्धार्थ पिठानी ड्रग्स को लेकर किसी से बात कर रहे थे। ऐसे में ये वजह भी रिया की गिरफ्तारी का दूसका कारण हो सकती है। 

भाई के सामने झूठ नहीं बोल पाईं रिया 
रिया चक्रवर्ती के NCB के सामने कबूलनामे की एक बड़ी वजह ये भी है कि उसके सामने उसका भाई था। शौविक ड्रग्स का कबूलनामा पहले ही कर चुका था जिसके बाद वो 9 सितंबर तक हिरासत में है। भाई को इस तरह देखते हुए रिया झूठ नहीं बोल पाईं और टूट गईं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन