1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed: दिशा पाटनी या सारा अली खान नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर करेंगी Baaghi 3 में टाइगर के साथ रोमांस

Confirmed: दिशा पाटनी या सारा अली खान नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर करेंगी Baaghi 3 में टाइगर के साथ रोमांस

 Published : Feb 12, 2019 11:59 am IST,  Updated : Feb 12, 2019 12:15 pm IST

'बागी 3' की हीरोइन फाइनल हो गई हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजित श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं।

Tiger shroff and shraddha kapoor- India TV Hindi
Tiger shroff and shraddha kapoor

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 बहुत दिनों से चर्चा में हैं। सभी को इंतजार था कि इस बार बागी में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन कौन होने वाली है। पहले खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म में सारा अली खान टाइगर के अपोजित नजर आएंगी। उसके साथ कयास लगाए जा रहे थे कि बागी 2 की एक्ट्रेस दिशा पाटनी ही बागी 3 में नजर आ सकती हैं। सारी अटकलों के बाद अब पता चल गया है कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अपोजित श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। श्रद्धा और टाइगर बागी में भी नजर आ चुके हैं।

श्रद्धा ने अपने रोल के बारे में कंफर्म करते हुए कहा- मैं बागी फैमिली के साथ दोबारा जुड़कर बहुत खुश हूं। मैंने बागी के साथ बहुत यादगार समय बिताया है और यह साजिद सर के साथ मेरी तीसरी फिल्म, टाइगर के साथ दूसरी फिल्म और अहमद सर के साथ पहली। स्क्रिप्ट बहुत शानदार है।मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं।

साजिद नाडियाडवाला ने कहा- बागी की पूरी टीम बहुत खुश है कि श्रद्धा इस टीम में वापिस आई है। टाइगर और श्रद्धा की जोड़ी को बागी में बहुत सराहा गया था। मुझे यकीन है बागी फ्रेंचाइजी के फैन काफी उत्साहित होंगे की सभी साथ में हैं।

श्रद्धा मई के आखिरी में बागी 3 की शूटिंग करेंगी। उससे पहले वह साहो और स्ट्रीट डांसर की शूटिंग खत्म कर लेंगी। श्रद्धा कपूर इस समय 40 दिनों के लिए लंदन में हैं। जहां वह वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रही हैं। टाइगर श्रॉफ भी करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Badla Trailer: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' का ट्रेलर आज होगा रिलीज

#SpeakerPhatJaaye: 'टोटल धमाल' का नया गाना हुआ रिलीज, अभी देखिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन