1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ ने की अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की तारीफ, कहा- दोनों बहुत टैलेंटेड

टाइगर श्रॉफ ने की अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की तारीफ, कहा- दोनों बहुत टैलेंटेड

 Published : Feb 02, 2019 11:21 am IST,  Updated : Feb 02, 2019 11:21 am IST

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं।

Tiger Shroff praises Ananya Panday and Tara Sutaria- India TV Hindi
Tiger Shroff praises Ananya Panday and Tara Sutaria Image Source : INSTAGRAM

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। यह तारा की भी पहली फिल्म है। टाइगर को अनन्या और तारा में बहुत टैलेंट दिखता है और एक इवेंट में उन्होंने दोनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों के साथ काम करके उन्हें ऐसा लगा ही नहीं कि दोनों नए एक्टर्स हैं।

टाइगर ने कहा कि उनके साथ काम का अनुभव मजेदार है। उन्होंने कहा, "यह फिल्म हल्की-फुल्की है और मैं एक अलग तरह का किरदार निभा रहा हूं। यह मेरे जोन से बाहर की फिल्म है लेकिन मुझे बहुत मजा आया।"

उन्होंने कहा, "जहां तक दो नए कलाकारों की बात है, मुझे लगता है कि दोनों बहुत प्रतिभाशाली हैं और तैयार हैं, इसलिए मुझे ऐसा नहीं लगा कि मैं नए लोगों के साथ काम कर रहा था।"

आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआती की थी और फिल्म हिट रही थी।

फिल्म की सफलता को लेकर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि दबाव है क्योंकि हमें फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना है।"

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

#TVKaDum: इंडिया टीवी मेगा कॉन्क्लेव TV Ka Dum की शान बनेंगे शाहरुख खान

'रावण' पहले शाहरुख खान को हुई थी ऑफर, इस कारण फिल्म करने से किया मना

अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी का आपस में है यह खास रिश्ता, देखिए ये खास फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन