1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' में सामने आया श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक

'साहो' में सामने आया श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक

 Published : Mar 06, 2018 11:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2018 11:41 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'साहो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि इस बहुभाषाई एक्शन फिल्म में श्रद्धा को पहली बार दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ देखा जाने वाला है। अब ‘साहो' का फर्स्ट लुक जारी करने वाले...

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'साहो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बता दें कि इस बहुभाषाई एक्शन फिल्म में श्रद्धा को पहली बार दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ देखा जाने वाला है। अब ‘साहो' का फर्स्ट लुक जारी करने वाले 'बाहुबली' स्टार प्रभास ने दर्शकों के दिलों में उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास अपने चेहरे को एक मास्क से ढकते हुए रहस्मयी प्रभास के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अपने लुक से उत्सुकता बढ़ाने वाली हैं।

श्रद्धा इस फिल्म के साथ तेलुगू सिनेमा में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा का फर्स्ट लुक शेयर किया है। हालांकि श्रद्धा ने खुद किसी तस्वीर को साझा नहीं किया है, लेकिन यह उनका आगामी फिल्म में फर्स्ट लुक हो सकता है।

यह फिल्म हालांकि हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी फिल्माई जा रही है। फिल्म में ऊंचे दर्जे के एक्शन सीन रखे गए हैं, जिसके लिए निर्माता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और नील नीतिन मुकेश भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशन के वामसी, प्रमोद और विक्रम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन