1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: श्रद्धा कपूर ने बताई 'हसीना पारकर' के बारे में कुछ खास बातें

VIDEO: श्रद्धा कपूर ने बताई 'हसीना पारकर' के बारे में कुछ खास बातें

 Published : Sep 11, 2017 03:20 pm IST,  Updated : Sep 11, 2017 03:22 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बहन 'हसीना पारकर' की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं।

shraddha- India TV Hindi
shraddha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बहन 'हसीना पारकर' की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके साथ उनके रियल लाइफ भाई सिद्धांत कपूर अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म में वह दाऊद के किरदार को पर्दे पर उतारते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब श्रद्धा और सिद्धांत किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं।

हाल ही में इंडिया टीवी से खास बातचीत के दौरान श्रद्धा ने फिल्म से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म लिए निर्देशक अपूर्व लाखिया ने कितनी कड़ी मेहनत की है। वहीं श्रद्धा ने भी अपने किरदार को पर्दे पर बेहतरीन दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। खासतौर पर अपने लुक्स और बोलचाल के ढंग के साथ

कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर का रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा है। इसके साथ ही फिल्म को देखने के लिए भी दर्शकों में काफी उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। (KRK के ट्वीट्स पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन रंगोली, खुलेआम दिया करारा जवाब)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन