1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirm: बड़े पर्दे पर 'नागिन' बनेंगी श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस ने श्रीदेवी को किया याद

Confirm: बड़े पर्दे पर 'नागिन' बनेंगी श्रद्धा कपूर, एक्ट्रेस ने श्रीदेवी को किया याद

 Published : Oct 28, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 12:01 pm IST

इस फिल्म को  विशाल फूरिया डायरेक्ट करेंगे, जबकि निखिल द्विवेदी प्रोड्यूसर होंगे। इसे तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। 

Shraddha Kapoor to portray ichhadhaari nagin in Nagin film- India TV Hindi
श्रद्धा कपूर बनेंगी 'नागिन' Image Source : TWITTER

श्रद्धा कपूर ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि स्क्रीन पर 'नागिन' का रोल निभाने के लिए वो बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने लिखा, "मैं श्रीदेवी की नगीना और निगाहें देखकर पली-बढ़ी हूं। हमेशा से इसके जैसा रोल करना चाहती थी, जो भारतीय परंपरा से जुड़ा हो।"

फिल्म का नाम नागिन होगा। इसे विशाल फूरिया डायरेक्ट करेंगे, जबकि निखिल द्विवेदी प्रोड्यूसर होंगे। इसे तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। 

निखिल द्विवेदी ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' और 'दबंग 3' में सह-निर्माता के रुप में काम किया है।

श्रद्धा कपूर की अन्य फिल्मों की बात करें तो वो अभिनेत्री रणबीर कपूर के साथ लव रंजन के निर्देशन में अपने किरदार की तैयारी कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन