1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा ने बताया ‘हसीना पारकर’ के किरदार को लेकर थीं डरी हुई

श्रद्धा ने बताया ‘हसीना पारकर’ के किरदार को लेकर थीं डरी हुई

 Published : Jul 19, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Jul 19, 2017 01:35 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से फैंस श्रद्धा की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अपनी इस फिल्म को लेकर श्रद्धा...

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद से फैंस श्रद्धा की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अपनी इस फिल्म को लेकर श्रद्धा का कहना है कि आगामी इसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन के रूप में मुख्य किरदार अदा करना उनके लिए भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है। इस आगामी फिल्म का मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च हुआ। श्रद्धा ने इस मौके पर कहा, "मेरे लिए फिल्म 'हसीना पारकर' से जुड़े अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण किरदार रहा है। इस सच्ची कहानी के लिए एक मजबूत महिला का किरदार निभाना भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है।"

श्रद्धा ने बताया कि पहले तो हसीना के चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने को लेकर वह थोड़ा डरी हुई थी, लेकिन उन्हें कहानी बेहद पसंद आई और उनका मानना है कि अगर इस भूमिका को निभाने को लेकर उनके निर्देशक को उन पर भरोसा है तो वह भी उन पर भरोसा करती हैं और वह यह किरदार अदा करने के लिए तैयार हो गईं। (‘जग्गा जासूस’ की अभिनेत्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी)

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर निर्देशक अपूर्व लाखिया भी मौजूद थे और उन्होंने श्रद्धा की बहुत तारीफ की। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री प्रतिभावान कलाकारों में से एक हैं और वह वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाली शख्स हैं। लाखिया ने बताया कि हसीना से वह दाऊद के बारे में जानने के लिए मिले थे, लेकिन उसकी (हसीना) कहानी जानने के बाद उन्होंने उस पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन