1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रुति हासन ने बताया अपना फिटनेस मंत्रा

श्रुति हासन ने बताया अपना फिटनेस मंत्रा

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2015 07:09 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 07:24 pm IST

नई दिल्ली: खुद को फिट रखने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन योग करती हैं और जिम जाती हैं, लेकिन साथ ही इसके लिए श्रुति को नृत्य बेहद पसंद है। फिट रहने के लिए क्या करती

श्रुति हासन ने बताया...- India TV Hindi
श्रुति हासन ने बताया अपना फिटनेस मंत्रा

नई दिल्ली: खुद को फिट रखने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन योग करती हैं और जिम जाती हैं, लेकिन साथ ही इसके लिए श्रुति को नृत्य बेहद पसंद है। फिट रहने के लिए क्या करती हैं यह पूछने पर श्रुति ने आईएएनएस को बताया, "मुझे नृत्य पसंद है और इससे मेरा व्यायाम भी हो जाता है। इसके साथ ही मैं योग करने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहतरीन है।"

ये भी पढ़ें- अक्षरा को लेकर बहुत रक्षात्मक हैं श्रुति हासन

फैशन के बारे में श्रुति ने कहा, "मुझे लगता है कि स्टाइल व्यक्तिगत मामला है। मैं दूसरों के स्टाइल को अपनाने की जगह वही पहनना पसंद करती हूं जो मेरे लिए आरामदेह हो। मुझे सामान्य कपड़े पसंद हैं, लेकिन पीला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है।"

श्रुति की आने वाली फिल्में 'रॉकी हैंडसम', 'यारा', 'वेदालम' और 'सिंघम 3' हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन