1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लंदन में छुट्टियां बिताने के बाद गोवा में काम पर लौंटी श्रुति हासन

लंदन में छुट्टियां बिताने के बाद गोवा में काम पर लौंटी श्रुति हासन

 Published : Jun 01, 2018 11:22 am IST,  Updated : Jun 01, 2018 11:22 am IST

श्रुति हासन पिछले कुछ समय से अपने काम से ब्रेक लेकर लंदन में छुट्टियां बिता रही थीं। लेकिन अब उन्होंने गोवा में महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि वह हाल ही में लंदन से लौटी हैं। बयान के मुताबिक, मुंबई में शूटिंग के बाद मांजरेकर ने अपनी गैंगस्टर फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम को गोवा ले गए।

Shruti Haasan- India TV Hindi
Shruti Haasan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन पिछले कुछ समय से अपने काम से ब्रेक लेकर लंदन में छुट्टियां बिता रही थीं। लेकिन अब उन्होंने गोवा में महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि वह हाल ही में लंदन से लौटी हैं। बयान के मुताबिक, मुंबई में शूटिंग के बाद मांजरेकर ने अपनी गैंगस्टर फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम को गोवा ले गए। ऐतिहासिक फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इसमें विद्युत जामवाल भी प्रमुख भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि श्रुति हासन लंदन में अपनी अंतर्राष्ट्रीय संगीत आधारित प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए गई हुई थीं। कुछ समय की छुट्टी लेने के बाद श्रुति अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के लिए गोवा चली गई हैं। उनके प्रवक्ता ने फिल्म शूटिंग के लिए गोवा में टीम के साथ जुड़ने की खबर की पुष्टि की है, जिसमें कुछ और हफ्तों तक पूरी होने की उम्मद है।

प्रवक्ता ने कहा, "इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के तुरंत बाद, श्रुति से अपने पिता कमल हासन की द्विभाषी फिल्म 'शाबाश नायडू' की शूटिंग शुरू करने की संभावना है।" सूत्रों के मुताबिक, वह ऐसे किरदार में हैं, जो दूसरों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव के लिए उत्प्रेरक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन