1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की मौत की सच्चाई का पता लगाने में कितना वक्त लगेगा?: श्वेता सिंह कीर्ति

सुशांत की मौत की सच्चाई का पता लगाने में कितना वक्त लगेगा?: श्वेता सिंह कीर्ति

 Published : Sep 02, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 05:09 pm IST

श्वेता ने उन सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है, जो 14 जून को सुशांत के निधन के बाद से उनके लिए न्याय की मांग करते आ रहे हैं।

Shweta Singh Kirti wants justice for sushant- India TV Hindi
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का पोस्ट वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है, ऐसे में उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति का सवाल है कि मामले पर फैसला कब तक आएगा। 

बुधवार को श्वेता ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने अपना भाई खोया है और हर रोज मुझे इस दर्द का एहसास हो रहा है। हमें फैसला कब मिलेगा??" 

Exclusive: सुशांत की बहन प्रियंका का बड़ा बयान, '2013 में लो फील कर रहा था भाई, मनोचिकित्सक से ली थी सलाह'

इसी के साथ श्वेता ने सुशांत पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें लिखा है : "उन्होंने मुझे मार डाला है दीदी। मुझे न्याय चाहिए।"

श्वेता ने उन सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है, जो 14 जून को सुशांत के निधन के बाद से उनके लिए न्याय की मांग करते आ रहे हैं।

श्वेता ने ट्वीट किया, "हम सीमाओं से भले ही विभाजित हैं, लेकिन भावनाओं से जुड़ हुए हैं। हम सुशांत के लिए न्याय चाहते हैं और हमें अपने लक्ष्य से कोई भी चीज नहीं भटका सकता है।"

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन