1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने घर में की मुक्केबाजी, शेयर किया वीडियो

गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने घर में की मुक्केबाजी, शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 12, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Jun 12, 2020 05:45 pm IST

सिद्धान्त चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मुक्केबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। सिद्धांत बंटी और बबली 2 में जल्द ही नजर आने वाले हैं।

siddhant chaturvedi- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धान्त चतुर्वेदी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह मुक्केबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शर्टलेस, बास्केटबॉल शॉर्ट्स और दस्ताने पहने पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी करते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "बीट इट।"इस वीडियो को 281 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

 लॉकडाउन में सिद्धांत चतुर्वेदी सिंगर भी बन गए हैं। उन्होंने हाल ही में अपना पहला गाना धूप रिलीज किया है।सिद्धांत ने  गाना गाने के साथ इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। यह गाना इस मुश्किल भरे समय में सूरज की किरण ढूंढने पर बनाया गया है। सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा- धूप रिलीज हो गया है। इसे सुनने के लिए हेडफोन्स के साथ सनग्लासेस पहन लें।

सिद्धांत को कविताओं का भी बहुत शौक है। वह सोशल मीडिया पर अपनी कविताएं शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सिद्धांत लाइफ सही है, इनसाइड एज जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

'गली बॉय' से एमसी शेर के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता जल्द ही यशराज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' और करण जौहर की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन