1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ ने बताया उनके और आलिया के बीच है गजब संयोग, जानिए क्या

सिद्धार्थ ने बताया उनके और आलिया के बीच है गजब संयोग, जानिए क्या

 Published : Mar 15, 2016 08:27 pm IST,  Updated : Mar 15, 2016 08:27 pm IST

इन दिनों आलिया और सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म कपूए एंड सन्स के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में जब सिद्धार्थ और आलिया से पूछा गया कि, जब भी वे दोनों किसी फिल्म में होते हैं, उसमें प्रेम त्रिकोण होता है, सिद्धार्थ ने कहा...

alia- India TV Hindi
alia

नई दिल्ली: शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'कपूर एंड 'सन्स 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दिनों फिल्म के कलाकार इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में जब सिद्धार्थ और आलिया से पूछा गया कि, जब भी वे दोनों किसी फिल्म में होते हैं, उसमें प्रेम त्रिकोण होता है, सिद्धार्थ ने कहा, "यह एक संयोग भर है कि जब भी किसी फिल्म में मेरी और आलिया की जोड़ी होती है, साथ में कोई अभिनेता भी होता है। लेकिन फिल्म को लेकर साफ कर देता हूं, यह प्रेम त्रिकोण नहीं है। हम सब कई कलाकारों से सजी इस फिल्म में बहुत छोटी भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह एक परिवार की कहानी है। मुझे यकीन है कि लोग कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।"

इसे भी पढ़े:- OMG रणवीर के लिए ये क्या कर दिया आलिया ने!

आलिया ने इस पर कहा, “यह प्रेम त्रिकोण नहीं है। यह परिवार, रिश्तों के बारे में है, यह एक दादाजी ऋषी कपूर के बारे में है जो परिवार को एकजुट करना चाहते हैं। इसमें एक प्रेम त्रिकोण है लेकिन फिल्म की कहानी परिवार के बारे में है।“

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में ऋषी कपूर, रतना  पाठक शाह और रजत कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इससे पहले आलिया और सिद्धार्थ, करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ में भी साथ अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा वरुण धवन भी नजर आए थे।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन