1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: सिद्धार्थ मल्होत्रा खाली समय में कर रहे हैं ये काम, देखें वीडियो

कोरोना वायरस: सिद्धार्थ मल्होत्रा खाली समय में कर रहे हैं ये काम, देखें वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2020 08:49 am IST,  Updated : Mar 22, 2020 08:49 am IST

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां होम क्वांरन्टाइन हो गई हैं। 

sidhart malhotra- India TV Hindi
सिद्धार्थ मल्होत्रा 

मुंबई: दुनियाभर में कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच शूटिंग बंद है। बॉलीवुड के सितारे घरों में अपना समय बिता रहे हैं। ऐसे में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ नया आजमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सिद्धार्थ प्रॉन (झिंगा) पकाना सीख रहे हैं। सिद्धार्थ ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह खाना बनाते नजर आ रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसके साथ लिखा, "कुछ नया सीखने में कभी देरी नहीं होती है। मैं पहली बार बटर गार्लिक प्रॉन्स बनाने की कोशिश कर रहा हूं। हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश में लगा हूं।"

कोरोना वायरस: सलमान खान ने जनता से की घर से बाहर ना निकलने की अपील, इन सेलेब्स ने भी की रिक्वेस्ट

सिद्धार्थ फिल्म 'मरजावां' में नजर आए थे और फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग में जुटे हुए थे। यह परमवीर चक्र से सम्मानित सेना के कप्तान विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित फिल्म है।

सिद्धार्थ फिल्म में सेना के इस शहीद जवान और उनके जुड़वा भाई विशाल की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। इस फिल्म से तमिल फिल्मकार विष्णुवर्धन बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन