1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ए जेंटलमैन' में किसिंग सीन हटाए जाने पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

'ए जेंटलमैन' में किसिंग सीन हटाए जाने पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

 Published : Aug 18, 2017 02:32 pm IST,  Updated : Aug 18, 2017 02:33 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडिज के अभिनय से सजी आगामी 'ए जेंटलमैन' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही है कि...

sid- India TV Hindi
sid

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडिज के अभिनय से सजी आगामी 'ए जेंटलमैन' को लेकर इन दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस फिल्म को लेकर पिछले दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही है कि इसमें से सभी किसिंग सीन्स को हटा दिया गया है। हालांकि अब इन अफवाहों का खंडन किया जा चुका है। दरअसल कुछ समय खबर आई थी कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के लंबे 'किसिंग सीन' को काटने के लिए कहा है। लेकिन अब फिल्म के संगीत लॉन्च पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और सह-निर्देशक राज निदिमोरू ने कहा, "इसमें किसिंग सीन्स हैं। इन्हें हटाया नहीं गया है।"

राज ने कहा, "मुझे नहीं पता कि किसिंग सीन में क्या बड़ी बात है, लेकिन फिल्म से इन्हें हटाया नहीं गया है। ये खबरें सही नहीं हैं। जब आप फिल्म देखेंगे तो आप यह देख पाएंगे।" राज और डी.के के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ को डबल रोल निभाते हुए देखा जाएगा। इस दौरान सिद्धार्थ से यह भी पूछा गया कि क्या वह मारधाड़ वाली शैली में काम करना पसंद करेंगे? (‘Bareilly Ki Barfi’ Quick Review: क्या दर्शकों तक पहुंच पाएगी फिल्म की मिठास?)

इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, "मुझे मारधाड़ वाली शैली पसंद है। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मैं अब इसका हिस्सा हूं, यही वजह है कि यह फिल्म मारधाड़ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। दो घंटे की यह मसाला फिल्म है।" उन्होंने कहा, "लंबे समय के बाद हमें एक्शन फिल्म देखने को मिलेगी, इसमें कॉमेडी भी है। राज और डी.के. को धन्यवाद।" यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन