1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' का नया पोस्टर आया सामने, अब 8 नवंबर को होगी रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' का नया पोस्टर आया सामने, अब 8 नवंबर को होगी रिलीज

 Published : Sep 06, 2019 10:40 am IST,  Updated : Sep 06, 2019 10:40 am IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रिेतेश देशमुख एक बार फिर फिल्म 'मरजावां' में नजर आने वाले हैं। फिल्म के नए पोस्टर के साथ नई रिलीज डेट बताई गई है।

Marjaavaan new poster- India TV Hindi
Marjaavaan new poster Image Source : TWITTER

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म मरजावां का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। सिद्धार्थ और रितेश इससे पहले एक विलेन में साथ में नजर आ चुके हैं। फिल्म में सिद्धार्थ और रितेश के साथ तारा सुतारिया और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अब 8 नवंबर को रिलीज होगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए नई रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- नई रिलीज डेट.... सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेशन देशमुख की फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म को मिलप मिलन जवेरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

आपको बता दें पहले यह फिल्म 22 नवंबर 2019 को रिलीज होने जा रही थी। इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं। सिद्धार्थ और रितेश की फिल्म एक विलेन हिट हुई थी। अब उनकी इस फिल्म से भी उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं सिद्धार्थ और रकुल प्रीत 2018 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अय्यारी' में साथ काम कर चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन