1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन के बीच सिंगर कनिका कपूर ने डिलीट किया कोरोना से रिलेटेड पोस्ट

लॉकडाउन के बीच सिंगर कनिका कपूर ने डिलीट किया कोरोना से रिलेटेड पोस्ट

 Published : Mar 26, 2020 12:14 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 01:06 pm IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने कोरोना से संबंधित एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी का खुलासा किया था।

कनिका कपूर- India TV Hindi
कनिका कपूर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, यूपी की राजधानी लखनऊ की एसपीजीआई में कनिका का इलाज चल रहा है। कनिका की तीन रिपोर्ट आ चुकी है और हर बार कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जैसे ही आई हड़कंप मच गया क्योंकि कनिका ने लखनऊ से लौटने के बाद होली पार्टी समेत 3 पार्टियां की थीं, जिसमें जाने-माने लोग मौजूद थे। इसके बाद कनिका ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके बताया कि उन्होंने पार्टी की थी तब उन्हें नहीं पता था कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं। कनिका ने बताया कि एयरपोर्ट में हुई स्क्रीनिंग मे वो ठीक थीं और 4 दिन पहले उन्हें कोरोना के लक्षण आए तो उन्होंने खुद अपनी जांच करवाई। हालांकि अब कनिका कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखे इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

क्या लिखा था पोस्ट में-

कनिका कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे। जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया तो मुझे कोरोना पॉजिटिव आया। मैं और मेरा परिवार डॉक्टर की सलाह मान रहे हैं। कोई और संक्रमित ना हो इसके लिए मैं अकेले डॉक्टर की देखरेख में हूं।

क्या कनिका कपूर ने छिपाई थी कोरोना संक्रमण और पार्टी की बात?

कनिका ने आगे लिखा-  जब मैं घर वापिस आ रही थी तब एयरपोर्ट पर 10 दिन पहले सामान्य प्रक्रिया की तरह स्कैन किया गया था। मुझे 4 दिन पहले कोरोना वायरस के लक्षण दिखे हैं। इस स्तर पर मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि सेल्फ आईसोलेशन करें और अगर लक्षण दिख रहे हैं तो टेस्ट करवाएं। मैं ठीक महसूस कर रही हूं, सामान्य फ्लू की तरह हल्का बुखार है। हांलाकि हमें इस समय समझदार नागरिक होने की आवश्यकता है और हमारे चारों ओर के बारे में सोचें।

Breaking: मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में एडमिट

 कनिका ने लिखा- हम बिना घबराहट के इसके माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं यदि हम विशेषज्ञों और हमारे स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार के निर्देशों को सुनते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कनिका कपूर अपने घर से अस्पताल जा रही हैं।

आपको बता दें  कनिका 9 मार्च को लंदन से उत्तर प्रदेश को राजधानी लखनऊ आई थीं। यहाँ उन्होंने सौ से भी ज़्यादा लोगों को ताज में पार्टी दी थी। कनिका लखनऊ के ताज में भी एक पार्टी में गयी थीं और वहाँ कई बड़े अफ़सरों और नेताओं से मुलाक़ात की। कनिका से मुलाकात करने वाले 3 नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर दिया है। अब जब कनिका कोरोना पॉज़िटिव पाई गयी हैं तो उनकी बिल्डिंग में हड़कम्प मच गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन