1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या कनिका कपूर ने छिपाई थी कोरोना संक्रमण और पार्टी की बात?

क्या कनिका कपूर ने छिपाई थी कोरोना संक्रमण और पार्टी की बात?

 Published : Mar 20, 2020 02:17 pm IST,  Updated : Mar 20, 2020 03:04 pm IST

कनिका ने 'बेबी डॉल' और 'चिटियां कलाइयां वे' जैसे गाने गाए हैं। कनिका मूल रूप से लखनऊ की निवासी हैं।

Kanika.kapoor
 - India TV Hindi
Kanika.kapoor  

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद शंका उठ रही है कि उन्होंने पांच सितारा होटल में पार्टी और कोरोना से अपने ग्रसित होने की बात को छिपाकर रखा। आपको बता दें कि आज लखलऊ में कनिका कपूर को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर लखनऊ के ही एक पांच सितारा होटल में बड़ी पार्टी में शामिल हुई थी जिसमें करीब सौ से ज्यादा लोग आए थे।

कोरोना की महामारी के बीच जब सरकारें औऱ प्रशासन एक साथ लोगों को एकत्र होने औऱ भीड़ में शामिल न होने के निर्देश दे रहे हैं, बिना अनुमति एक पांच सितारा होटल में इतनी बड़ी पार्टी कैसे हो गई। पार्टी में इतने लोगों के होने की बात से आशंका उठ खड़ी हुई है कि पार्टी से निकला कोरोना वायरस कई अन्य लोगों को भी चपेट में लेगा।

माना जा रहा है कि पांच सितारा होटल भी सवालों के घेरे में आएगा और पार्टी करने वाले लोग भी, क्योंकि स्पष्ट दिशा निर्देशों के बावजूद इतनी बड़ी पार्टी और उससे फैला संक्रमण बड़ा खतरनाक रूप धारण कर सकता है। इधऱ लखनऊ प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। पार्टी में मौजूद रहने वालों की पहचान की जा रही है।

मशहूर सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में एडमिट

इस बीच कनिका ने अपने instagram अकाउंट पर तमाम आरोपों का खंडन किया है। कनिका  लिखा है कि वो दस दिन पहले लंदन से आईं, एयरपोर्ट पर उनकी जैन स्क्रीनिंग हुई तो सब नॉर्मल निकला, चार दिन पहले उनके अंदर फ़्लू के लक्षण दिखे तो उन्होंने अपनी जाँच कराई, रिपोर्ट में कोरोना पॉज़िटिव निकला है, इसलिए वो और उनका परिवार  आइसोलेशन में है, इसके अलावा  जिससे भी मैं मिली हूँ  वो सब ऑब्ज़र्वेशन में हैं।

 

कनिका ने ‘बेबी डॉल’, ‘ चिटियाँ कलाइयाँ’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। कनिका 15 मार्च को लंदन से उत्तर प्रदेश को राजधानी लखनऊ आई थीं। यहाँ उन्होंने सौ से भी ज़्यादा लोगों को ताज में पार्टी दी थी। कनिका लखनऊ के ताज में भी एक पार्टी में गयी थीं और वहाँ कई बड़े अफ़सरों और नेताओं से मुलाक़ात की। अब जब कनिका कोरोना पॉज़िटिव पाई गयी हैं तो उनकी बिल्डिंग में हड़कम्प मच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन