1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तिरुवनन्तपुरम: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मशहूर सिंगर बाला भास्कर, 2 साल की बेटी की मौत

तिरुवनन्तपुरम: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मशहूर सिंगर बाला भास्कर, 2 साल की बेटी की मौत

 Published : Sep 25, 2018 11:32 am IST,  Updated : Sep 25, 2018 11:35 am IST

मशहूर सिंगर और वोइलानिस्ट बाला भास्कर और उनके परिवार का आज सुबह 4.30 बजे भयानक सड़क दुर्घटना हो गया।

मशहूर सिंगर और...- India TV Hindi
मशहूर सिंगर और वोइलानिस्ट बाला भास्कर

नई दिल्ली:  मशहूर सिंगर और वोइलानिस्ट बाला भास्कर और उनके परिवार का आज सुबह 4.30 बजे भयानक सड़क दुर्घटना हो गया। जहां पर दुर्घटना हुई है वह तिरुवनन्तपुरम के पास ही पल्ली पुरम नामक जगह है। इस भयानक दुर्घना में सिंगर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें आईसीयू में एडमिट करवा दिया गया है। वहीं उनकी 2 साल की बेटी तेजस्विनी की इस दुर्घटना में जान चली गई। फिलहाल बाला भास्कर और उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके साथ ही कार का ड्राइवर अर्जुन भी अस्पताल में भर्ती है।

बाला भास्कर की हालत तो इतनी ज्यादा गंभीर हो गई थी कि उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना कार के पेड़ में टकराने से हुई है। सूत्रों की माने तो बाला भास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तृश्शूर के एक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे और इस दौरान ही ये बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई है। दुर्घटना इतनी ज्यादा भयानक थी कि कार के परचक्खे उड़ गए।

बाला भास्कर और उनकी बेटी तेजस्विनी कार में आगे की सीट पर बगल में बैठे थे इस वजह से उन दोनों को ज्यादा चोट आई थी। वहीं उनकी पत्नी लक्ष्मी कार में पीछे की सीट पर बैठी थी इसलिए उन्हें कम चोट आई है। हालांकि ड्राइवर बाला भास्कर और लक्ष्मी तीनों की हालत गंभीर बताई गई है और इस समय उनका इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने उनकी बेटी तेजस्विनी को मृत घोषित कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।