1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए राब बब्बर, पुरानी तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए राब बब्बर, पुरानी तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

 Published : Oct 17, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 07:18 pm IST

बॉलीवुड में अपनी अदाएगी का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज बर्थ एनिवर्सरी है। पत्नी स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Raj Babbar and Smita Patil - India TV Hindi
Raj Babbar and Smita Patil  Image Source : INSTAGRAM/RAJ BABBAR

बॉलीवुड में अपनी अदाएगी का जलवा बिखेर चुकीं अभिनेत्री स्मिता पाटिल की आज बर्थ एनिवर्सरी है। पत्नी स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर राज बब्बर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ राज बब्बर ने अभिनेत्री की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है जो सुर्खियां बटोर रही है। 

राज बब्बर ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में बब्बर साहब ने लिखा- 'अतुलनीय प्रतिभा का एक कलाकार, ऐसी भावुक आत्मा वाला व्यक्ति - स्मिता को आज उनके जन्मदिन पर याद करते हुए। आपकी इतनी छोटी यात्रा थी और फिर भी आपकी उपस्थिति सभी को महसूस होती है जिनके जीवन को आपने छुआ है। आपका प्रभाव इतना सार्थक रहा है।'

स्मिता पाटिल का एक बेटा है जिसका नाम प्रतीक बब्बर है। प्रतीक बब्बर को जन्म देने के एक हफ्ते बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया था। उस वक्त स्मिता पाटिल महज 31 साल की थीं। राज बब्बर के तीन बच्चे हैं। प्रतीक बब्बर के अलावा राज बब्बर के दो और बच्चे हैं। ये दो बच्चे नादिरा से हैं जिनके नाम जूही बब्बर और आर्य बब्बर हैं। स्मिता पाटिल ने सिनेमाजगत में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। इन फिल्मों में 'अर्थ', 'नमक हलाल', 'आक्रोश', 'सितम', 'दर्द का रिश्ता', 'बाजार', 'आखिर क्यों?' शामिल हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन